19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए कितना रहा आज का तापमान

-मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ और दिनों तक लोगों का इस भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही -तापमान में अगले कुछ दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी जरूर दर्ज की जा सकती है -डॉक्टरों का भी कहना है कि बिना जरूरी काम लोग अपने घरों से न निकलें

2 min read
Google source verification
summer

भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए कितना रहा आज का तापमान

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। वहीं इन दिनों लू के चलते लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शुक्रवार की बात करें तो गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ और दिनों तक लोगों का इस भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। हालांकि तापमान में अगले कुछ दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी जरूर दर्ज की जा सकती है। इसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें : जंगलों में चरने वाले पशुओं का दूध है इतना फायदेमंद, फल और सब्जी भी हैं फेल

एसी और कूलर भी हुए फेल

भीषण गर्मी के चलते शुक्रवार को लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं डॉक्टरों का भी कहना है कि बिना जरूरी काम लोग अपने घरों से न निकलें। दोपहर में बाजार और सड़कें भी सुनसान नजर आईं। सुबह व शाम के वक्त भी पार्काें में ज्यादा भीड़ अब नजर नहीं आ रही। इसके साथ ही एसी और कूलर भी अब फेल होने लगे हैं।

यह भी पढ़ें : दूध में ये मिलाकर पीने से 70 की उम्र में भी दिखेंगे जवान

शुक्रवार को इतना रहा तापमान

नोएडा, गाजियाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री के आसपास बना रहेगा। बृहस्पतिवार की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर का औसत तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी ने इस जिले के लिए जारी किए 2000 करोड़, अब लोगों की हो जाएगी 'बल्ले-बल्ले’

पश्चिमी विक्षोभ के बेअसर होने से पड़ रही भीषण गर्मी

मौसम विभाग मेरठ के मुताबिक मई की शुरुआत से ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही बारिश और आंधी से गर्मी से राहत मिल रही थी। इसके चलते ही मैदानी राज्यों पर दक्षिण-पूर्वी नमी भरी हवा का असर था। जिससे कि तापमान बहुत अधिक ऊपर नहीं गया। परंतु अब परिस्थितियां बदल गई हैं और आने वाले दिनों में दिल्ली में और भी गर्मी के संकेत हैं। अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम से सूखी हवा चलने का भी अनुमान है।