
delhi ncr rain alert
नोएडा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) समेत यूपी के कई जिलों में शनिवार को भी जोरदार बारिश आसार हैं। एमपी से लगे यूपी के जिलों में जहां झमाझम बारिश (Heavy Rain) होगी। वहीं, एनसीआर में भी बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के कई जिलों में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। हालांकि पूर्वी यूपी के जिलों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। कई जिलों में दोपहर के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। धूप के स्थान पर बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त और 1 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस अनुमान में समय के साथ बदलाव भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश अलीगढ़ में 21 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसके अलावा मेरठ में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
Published on:
29 Aug 2020 12:26 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
