
बिजनौर। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से शनिवार को बारिश होने के चलते लोगों को राहत मिली है। दरअसल, नोएडा, बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। साथ ही तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है।
अगले 4-5 दिन आंधी-तूफान की आशंका
वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 से पांच दिनों तक यूपी समेत देश के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते लोगों को अलर्ट भी किया गया है। जहां नोएडा में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है तो वहीं तेज बारिश होने पर बिजनौर में किसानों के चेहरे फिर से खिल उठे हैं। बताया जा रहा है कि इस बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिला है।
किसानों को होगा फायदा
बारिश से आम की फसल को बहुत फायदा पहुंचेगा तो वहीं खेतों में खड़ी फसल को भी इस बारिश से काफी लाभ मिला है। इस बारिश से किसान की फसल को फायदा मिला है।तो दूसरी तरफ लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है।
लोगों को मिली राहत
बारिश से खेत की फसल लह लहा उठी है। किसानों को उम्मीद है कि अबकी बार समय से मानसून आएगा और उससे पहले हुई इस बारिश के पानी से खेतों में काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा बाहर काम करने जाने वाले लोगों के लिये भी ये बारिश वरदान बनकर आई है। चिलचिलाती इस गर्मी से जहां लोगों को बड़ी राहत मिली है तो वही आने जाने में उन्हें सुकून भी मिला है।
Published on:
09 Jun 2018 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
