
Rain In Uttar Pradesh
Uttar Pradesh Weather Update: IMD लखनऊ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों में आज और कल भारी बारिश होने की संभावना है।
आज यानी शुक्रवार से 9 जुलाई तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान इन दिनों 32 से 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बात करें न्यूनतम तापमान की तो 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास है।
लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने जानकारी कि उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है। लोगों को सतर्क और सुरक्षित स्थान पर ही बारिश के दौरान रहना चाहिए। वहीं बृहस्पतिवार रात की तेज बारिश ने रुद्रप्रयाग में कहर ढा दिया है। जोरदार बारिश से केदारनाथ हाईवे के रुद्रप्रयाग अलकनंदा और मन्दाकिनी नदी के संगम स्थित 60 मीटर लम्बी सुरंग का ऊपरी हिस्सा ढह गया है।
Updated on:
06 Jul 2024 06:09 pm
Published on:
05 Jul 2024 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
