
पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी क्रम में सीमा ने अपने पति सचिन मीणा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा और खूब धूम-धाम से मनाया। उनके करवा चौथ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी जमकर पसंद किया जा रहा है। वीडियो में वह लाल लहंगे में नजर आती हैं। ऐसे में सीमा के लहंगे को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि यह लहंगा उन्हें किसने गिफ्ट किया है।
सीमा को लहंगा किसने गिफ्ट दिया?
दरअसल, सीमा हैदर कोई भी त्यौहार मनाने का मौका नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने पिछले दिनों हरतालिका तीज के साथ-साथ नवरात्रि का त्योहार भी बड़े धूमधाम मनाया था। इसके बाद करवा चौथ के खास मौके पर भी सीमा हैदर ने सचिन के लिए व्रत रखा। इस मौके पर उनके मुंह बोले भाई वकील एपी सिंह ने उन्हें लाल लहंगा गिफ्ट में दिया।
यह भी पढ़ें: जमीन से प्रकट होते भगवान विष्णु का वीडियो, शेषनाग भी साथ में दिखे
सीमा हैदर के मायके से आया पूजा का सामान
सीमा हैदर ने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वो सचिन के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। उन्होंने आगे कहा कि पहले करवा चौथ को लेकर उनके वकील और मुंह बोले भाई एपी सिंह की मां की ओर से लहंगा, पूजन सामग्री समेत अन्य सामान भेजा गया है। सनातम धर्म की रीति-रिवाज के आधार पर वो करवा चौथ का व्रत रखेंगी। साथ ही, परिवार की सुख शांति के लिए भी कामना करेंगी।
Updated on:
02 Nov 2023 01:07 pm
Published on:
02 Nov 2023 01:06 pm
