
पुलिस की गिरफ्त में बहू की हत्यारोपी सास और कांटेक्ट किलर।
Noida crime news: नोएडा में बीते 5 सितंबर को बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने दो कॉन्ट्रैक्ट किलर और मृतका की सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसकी सास ने कराई है। उसने दोनों शार्प शूटर को एक लाख रुपये में बहू के हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने जब हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की, तब हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों के साथ मृतका की सास को गिरफ्तार किया है।
मूलरूप से बिहार की रहने वाली 27 वर्षीय सोनी ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव में अपने पति के साथ रहती थी। सोनी ने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी की थी। 5 सितंबर की दोपहर दो बाइक सवार बदमाश सोनी के घर पहुंचे और सोनी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसमें सोनी की मौत हो गई। हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस को जब सोनी की दो शादियों के बारे में पता चला तो इसे प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला समझकर जांच शुरू की गई। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपियों को किसी तरह ट्रेस कर पकड़ लिया और पूछताछ की।
आरोपियों की बात सुनकर पुलिस सन्न रह गई
आरोपियों से पूछताछ में खुला पूरा मामला आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस हत्या की जिस थ्योरी के तहत जांच कर रही थी, वो धरी की धरी रह गई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये घटना प्रेम-प्रसंग में नहीं, बल्कि मृतक महिला की सास से मिली सुपारी के तहत हत्या की थी। बहू की हत्या के लिए सास ने एक लाख रुपए में दो शार्प शूटर को सुपारी दी थी। आरोपियों के इस खुलासे के बाद पुलिस ने मृतक महिला की सास गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया।
सास ने पुलिस को बताई बहू की हत्या कराने की वजह पूछताछ में मृतक महिला की सास गीता ने बताया ने कि उसका बेटा शादी के बाद परिवार पर ध्यान नहीं देता था। बहू सोनी भी सेवा नहीं करती थी, शादी के बाद बेटे ने आर्थिक मदद करना बंद कर दिया था। सोनी ने दूसरी शादी थी। इस वजह से आरोपी सास बहू सोनी को पसंद नहीं कर रही थी। इसलिए उसने दो शूटरों को हायर कर बहू की हत्या करवा दी।
Published on:
09 Sept 2023 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
