6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल में बंद पति से मिलने थाने पहुंची पत्नी की हुर्इ मौत

नोएडा पुलिस ने पति को गेस्ट हाउस से चोरी के आरोप में किया था गिरफ्तार

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

May 01, 2018

noida news

नोएडा।हार्इटेक सिटी नोएडा में चोरी के मामले में थाने में बंद पति से मिलने पहुंची पत्नी की संदिग्ध परिस्थिती में मौत हो गर्इ। थाने परिसर में उसे पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेंगा। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-योगी सरकार का बड़ा कदम, सरकारी कर्मचारियों को अब छुट्टी पर जाने से पहले करना होगा यह काम

यह था मामला

जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 49 थाना इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस में दो दिन पहले ही कुछ लोगों के बैग आैर मोबाइल चोरी हो गये थे। इसकी रिपोर्ट उन्होंने सेक्टर- 49 थाने में दी थी। इस मामले में पुलिस चोरी हुए मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लेकर जांच कर रही थी। इसी दौरान जांच में मोबाइल बरौला में रहने वाले सत्यन के पास मिला। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसी ने ही गेस्ट हाउस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ने मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें-अगर आप भी है कोल्ड ड्रिंक पीने के शौकीन तो जरूर पढ़े यह खबर

पति से मिलने थाने पहुंची थी महिला

वहीं पुलिस द्घारा चोरी के आरोप में सत्यन को गिरफ्तार करने पर सोमवार को उसकी पत्नी भी पति से मिलने थाने पहुंच गर्इ। यहां उसने अपने पति काे बेकसुर बताते हुए उसे पुलिसकर्मियों पर उसे झूठे केस में फंसाने की बात कहीं। लेकिन पुलिसकर्मियों द्घारा उसके पति से बरामद चोरी के फोन व अन्य सामान के विषय में बताने पर भी वह पति को सही बताते हुए वापस घर लौट गर्इ।

यह भी पढ़ें-मदरसा में रेप केस : पुलिस ने नाबालिग समझ आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह, रिपोर्ट में निकला बालिग

पुलिस को अंजाम भुगतने की बात कहकर फिर थाने पहुंची थी महिला

पुलिस के अनुसार पुलिसकर्मियों को अंजाम भुगतने की बात कहर सोमवार शाम कुछ देर बाद ही महिला तेजाब पीकर फिर थाने पहुंची। थाने परिसर में वह पुलिस वालों के सामने बेहोशी की हालत में गिर गर्इ। जिसके बाद उसे आनन फानन में पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेट्रो अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।