1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदरसे में रेप केस : पुलिस ने नाबालिग समझ आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह, रिपोर्ट में निकला बालिग

गाजीपुर से लापता किशोरी के मदरसे में मिलने के बाद आरोपी नाबालिग आरोपी के विषय में हुआ बड़ा खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 1 May 2018, 11:17 AM IST

ghaziabad news

case against man for tampering with girl

गाजियाबाद।दिल्ली के गाजीपुर से लापता हुर्इ किशोरी के अगले ही दिन गाजियाबाद के मदरसे में मिलने के बाद पुलिस ने एक लड़के को नाबालिग समझकर रेप के आरोप में बाल सुधार गृह भेजा था, लेकिन पुलिस को मिली मेडिकल जांच रिपोर्ट में आरोपी बालिग निकला।दरअसल पुलिस ने आरोपी के 17 साल उम्र बताने पर उसे बाल सुधार गृह भेजने के साथ ही उम्र पुख्ता करने के लिए उसकी हड्डियों की जांच कराई थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इसकी रिपोर्ट आने पर पता चला है कि आरोपी नाबालिग नहीं बल्कि बालिग है। अब पुलिस जल्द ही इस रिपोर्ट को जस्टिस बोर्ड के सामने रखेंगी। वहीं अब इस मामे में दिल्ली पुलिस नये सिरे से चार्जशीट तैयार कर सकती है।

यह भी पढ़ें-वेस्ट यूपी के इन बच्चों ने किया एेसा काम कि अब योगी करेंगे सम्मानित

किशोरी मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग को किया था गिरफ्तार

लापता होने के अगले ही दिन दिल्ली आैर यूपी पुलिस ने गाजियाबाद के एक मदरसे से 11 वर्षीय किशोरी को बरामद कर लिया था। यहां किशोरी बेहोशी की हालत में मिली थी। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के दुष्कर्म आैर उससे वहां तक ले जाने के आरोप में एक नाबालिग को हिरासत में लिया था। यहां पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपनी उम्र 17 साल बतार्इ थी। वहीं पुलिस ने सही उम्र पता करने के लिए हड्डियों का मेडिकल टेस्ट भी कराया था। सूत्राों की माने तो इस रिपोर्ट में आरोपी बालिग आया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अब दिल्ली क्राइम ब्रांच मंगलवार को यह रिपोर्ट जस्टिस बोर्ड के सामने रखेंगी।

यह भी पढ़ें-लड़के वालों ने शादी में बजाया डीजे तो मौलवी ने कह दी ये बात आैर फिर ...

आरोपी मौलवी के खिलाफ लगा है पॉक्सो एक्ट

वहीं आरोपी लड़के को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस इस मामले में मदरसे में मौलवी से भी पूछताछ कर रही थी। वहीं इस मामले में लोगों के दबाव आने पर यह जांच दिल्ली पुलिस से क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गर्इ थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने मौलवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। जिसमें मदरसे के मौलवी की भूमिका सामने आने पर शुक्रवार देर शाम क्राइम ब्रांच ने आरोपी मौलवी को पाॅक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें-अब आपकी र्इ-मेल आर्इडी पर मिलेगा बिजली बिल

एेसे लापता हो गर्इ था किशोरी, पुलिस को मिली थी मदरसे में

दिल्ली के गाजीपुर में ग्यारह वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। वह बाजार गर्इ थी। लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं लौटी। इस परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन किशोरी के न मिलने पर 21 अप्रैल को उसके पिता ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों आैर मोबाइल सर्विलांस की मदद से कुछ ही घंटों में किशोरी को यूपी के गाजियाबाद स्थित मदरसे से बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने किशोरी को सीसीटीवी में एक युवक को ले जाते देखा था। उसे भी पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया था।