1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब इन लोगों को र्इ-मेल आैर मैसेज पर मिलेगा बिजली बिल

विभाग ने शुरू की तैयारी अगले महीने से र्इ-मेल पर मिलेगा बिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 29 Apr 2018, 1:11 PM IST

noida news

नोएडा।केंद्र सरकार के लगातार डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने का असर अब यूपी के सरकारी विभागों में भी दिखने लगा है। यहीं वजह है कि अब जल्द ही बिजली विभाग आप के बिल की हार्ड काॅपी के साथ ही आपकी इंटरनेट आर्इडी पर भी बिल की काॅपी भेजेगा। नोएडा शहर में बिजली विभाग अगले महीने यानी मर्इ माह से इसका परीक्षण शुरू करेंगा।

यह भी पढ़ें-इस वजह से एक बार फिर अखिलेश यादव नहीं आए नोएडा

अगले महीने से शुरू होगा परीक्षण

अब जल्द ही इंटरनेट यानी आपकी र्इ-मेल आर्इडी आैर एसएमएस के जरिए बिजली विभाग आपको आप के घर से लेकर फैक्ट्री का बिल देगा। यह बिल तय समय में आपकी मेल आर्इडी पर पहुंच जाएगा। इसका परीक्षण विभाग बस अगले महीने यानी मर्इ माह से करने जा रहा है। हालांकि अभी विभाग यह परीक्षण दस किलोवाट आैर उससे ज्यादा किलोवाट का कनेक्शन रखने वालों पर इसका परीक्षण करेंगा। उनके बिजली मीटर का डाटा सीधे विभाग के सर्वर से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें-UP Board Result 2018: रिजल्ट आने के इतने दिन बाद मिल जाएगी आॅरिजनल मार्कशीट

इतने उपभोक्ताआें को पहली तारीख से मेल पर मिलेगा बिल

हाल में दस किलोवाट आैर उससे उपर के उपभोक्ताआें को र्इमेल आैर एसएमएस पर बिल मिलेगा।शहर में दस से लेकर 24 किलोवाट के 60 हजार से अधिक उपभोक्ता है। वहीं अभी इनमें से 20 हजार उपभोक्ताआें को हर महीने की पहली तारीख को बिजली का बिल मिलेगा। उधर बाकी बचे 40 हजार उपभोक्तआें विभाग की पहल का फायदा अगले चार महीने में मिल सकता है। वहीं अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि बिजली मीटर में मोडल लगा है। यह मीअर आैर सर्वर को जोड़ने का काम करता है।

यह भी देखें-इस परिवार ने आसाराम की सजा को बताया कम आैर की ये मांग, देखें वीडियो

ट्विटर पर कर सकते है शिकायत

वहीं बिजली विभाग से संबंधित कोर्इ भी परेशानी होने पर आप इसकी शिकायत ट्विटर पर कर सकते है। इसके लिए आप नोएडा के बिजली उपभोक्ता PVVNLMRT1912 पर ट्वीट कर कर सकते हैं। ट्वीट करते ही बिजली विभाग में तैनात अधीक्षण अभियंता समस्या का समाधान का आदेश देंगे।