
Symbolic image of Protest
नोएडा के फेस टू स्थित होजरी कंपलेक्स में नारेबाजी करने को मजबूर इन मजदूरो कहना है कई महीने से सेलरी न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है, किराए के मकान में रहते हैं किराया भी नहीं दे पा रहे हैं। मजबूरन में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है, कंपनी में काम करने वाले रमन सिंह बताते हैं कि, पर हम यहां पर हम साढ़े नौ साल तक काम किए थे, 2020 में रिजाइन दे चुके हैं उसके बाद मुझे यहां पर कैजुवल में रख लिया गया था जब दो साल हो गए आज तक सैलरी नहीं मिली है। बस आश्वासन मिलता है.
इस कंपनी में काम करने वाले धीरेंद्र चौधरी बताते हैं कि यह कंपनी जब से बनी थी तब से वे यहां काम कर रहे हैं, वे कहते हैं कि 2021 में मैंने रिजाइन दे दिया था, लेकिन अब तक कोई हिसाब किताब नहीं दिया गया है, सारे रिकॉर्ड हटा दिए गए हैं मेरा पेंशन डीयू हो गया, लेकिन कंपनी कुछ नहीं कर रही है। ना हमारा पेंसन चालू करवा रही हैं ना पीएफ जमा हो रहा है लेकिन पैसा कट रहा है.
फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी छवि कहते हैं कि दो और तीन 3 महीने से सैलरी नहीं मिल रही है लॉकडाउन से पहले हमें ओवर टाइम काट डेढ़ गुना मिलता था वह भी बंद कर दिया है. 9 महीना से ओवर टाइम भी नहीं मिला है. मजदूरों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली फेस टू पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और लेबर इंस्पेक्टर को भी मौके पर ही बुलाया गया है और कंपनी के मालिकों से बात कर इस मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है.
Updated on:
1 Oct 2022, 3:47 PM IST
Published on:
1 Oct 2022, 3:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.