31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- अखिलेश यादव के अलावा कोई सपा अध्यक्ष नहीं बन सकता, यही परिवारवाद

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बाराबंकी में सपा पर जोरदार कमेन्ट करते हुए उसे परिवार वाद का सबसे बड़ा उदाहरण बताया है। उन्होने कहा कि, सपा में अध्यक्ष के तौर पर अखिलेश यादव के अलावा कौन है। कोई चुनाव के लिए सोच भी नहीं सकता है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 1 Oct 2022, 3:20 PM IST

BJP State President in Barabanki During Programe

BJP State President in Barabanki During Programe

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के तहत देशभर में भाजपा द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज बाराबंकी में सेवा पखवाड़े के तहत उत्तर प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे। यहां शहर में पल्हरी चौराहा के पास जेब्रा पार्क में भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं संग वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान भूपेंद्र चौधरी ने पीएफआई पर की गई कार्रवाई और अखिलेश यादव के तीसरी बार सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर बड़ा बयान दिया।

यह भी पढे: हिजाब पहनकर लड़कियां कर रही 'हिन्दू महिला प्रिंसिपल का विरोध, रोते हुए Video में बोली- कालेज के बाहर मुस्लिम लड़कों का जमावड़ा..

कार्यक्रम के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार के पास इनपुट थे जिसमें देश विरोधी गतिविधियां पाई गई। उस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लगाया गया है। मामले की जांच चल रही है जिन-जिन लोगों की गतिविधि संदिग्ध पाई जाएंगी उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार मोदी जी के नेतृत्व में किसी भी देश विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी पढे: 4 बार चुनाव हारकर अब मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलेंगे अखिलेश यादव, दो दिन पहले ही किया था खुलासा

अखिलेश यादव के लगातार तीसरी बार सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भूपेंद्र चौधरी ने परिवारवाद का तंज कसा। उन्होंने कहा कि 1992 में उनकी राजनीतिक दल के रूप में स्थापना हुई थी। आज 30 साल हो गए हैं समाजवादी पार्टी आदरणीय मुलायम सिंह और आदरणीय अखिलेश यादव तक ही पहुंची है। इससे बड़ा ज्वलंत परिवारवाद का दूसरा कोई नहीं हो सकता। भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि पिछले सात-आठ सालों से राजनीतिक दृष्टि से परिणाम सपा के अनुकूल नहीं रहे हैं, लेकिन वह नया अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष नहीं दे पाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी या अन्य कोई पार्टी परिवारवाद के आधार पर आगे बढ़ेगी या परिवारवाद के छाया में बढ़ेगी इसके अलावा उनकी कोई सोच नहीं है।