
योगी सरकार दिल्ली और नोएडा के निवेशकों को लुभाने के लिए दिल्ली में रोड शो करेगी। विदेशों में मिली अपार सफलता के बाद अब यूपी में निवेश को लेकर घरेलू रोड शो शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई में रोड शो के बाद अन्य शहरों में भी तैयारियां जोरों पर है।
नोएडा और ग्रेटर नोएडा एथॉरिटी की सीईओ ऋतु महेश्वरी बताया, “दिल्ली में रोड शो 13 जनवरी को होगा। इस रोड शो में दिल्ली रीजन के बिजनेस मैन को बुलाया गया है। करीब 40 से 50 ग्रुप रोड शो में शामिल होंगे। इन ग्रुपों से यूपी में निवेश को लेकर बातचीत की जाएगी।”
“एक लाख करोड़ के एमओयू साइन”
सीईओ रितु माहेश्वरी ने आगे कहा, “नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बड़े निवेश होन जा रहे हैं। इन दोनों क्षेत्र में एक लाख करोड़ के एमओयू साइन किए गए हैं। निवेश को लेकर यूपी में बेहतर पॉलिसी बनाई गई है। यूपी में बिनजेस मैन मे निवेश को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है।”
नोएडा बनेगा 7 स्टार सिटी
इन निवेशो से नोएडा को 7 स्टार ग्रेडिंग की सिटी बनाया जाएगा। इसके लिए आवेदन कर दिया गया है। इस ग्रेडिंग को प्राप्त करने के लिए नोएडा में सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। अभी तक नोएडा की रैंकिंग स्वच्छता में उत्तर प्रदेश में पहले नंबर पर है। वहीं देश में नोएडा को 11वां स्थान स्वच्छता रैंकिंग में मिला है।
Updated on:
07 Jan 2023 10:45 am
Published on:
07 Jan 2023 10:42 am

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
