28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने गैस सिलेंडर और बाइक को लगाई फांसी, बोले- बढ़ती महंगाई का सदन तक करेंगे विरोध

Highlights: -पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर प्रदर्शन -कांग्रेसियों ने सरकार पर लगाए आरोप -युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

2 min read
Google source verification
m.jpeg

नोएडा। घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सेक्टर-33 स्थित मोरना गांव में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाइक और गैस सिलेंडर को फांसी लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अतिशीघ्र मूल्यों में बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग की। इस दौरान कार्यकताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नरेट में वर्चुअल मीटिंग सिस्टम लागू, सीपी आलोक सिंह ने की शुरुआत

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भारी गिरावट के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले पांच सप्ताह में पेट्रोल के दाम 24 बार व डीजल के दाम 21 बार बढ़ाए हैं। आम आदमी आर्थिक रूप से बेहद परेशान है। उसके पास जीविका का साधन नहीं है। वहीं सरकार कोरोना संकट में भी कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है। महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन ने कहा कि सरकार ने पिछले 30 दिनों में देशवासियों की जेब से 1,60,000 करोड़ रुपये की कमाई की है। देश में पहली बार डीजल, पेट्रोल के दाम से आगे निकल गया है। इससे महंगाई चरम पर है।

यह भी पढ़ें: बोर्डिंग स्कूल में नाबालिग छात्रा ने पंखे से लटककर जान दी, मां का आराेप बेटी के साथ हुआ रेप

वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ललित अवाना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें रिकॉर्ड गिरावट पर है। दुनिया के बाकी देश कोरोना काल में आर्थिक संकट झेल रहे पब्लिक को डीजल-पेट्रोल सस्ती दर पर दे रहे हैं। वहीं भाजपा सरकार उच्चतम रेट का रिकॉर्ड बना रही है। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष गौतम अवाना ने कहा कि अब खेतों में बुआई का समय है। मजदूर नहीं मिल रहे हैं। डीजल के बढ़े दाम ने तो किसानों की कमर ही तोड़कर रख दी है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य अशोक शर्मा मोरना ने कहा कि अगर बढ़ी कीमत वापस नहीं हुई तो पार्टी कार्यकर्ता सड़क से सदन तक विरोध करेंगे।