3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: खाना डिलीवर करने जा रहे जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय को बस ने रौंदा

जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय को डीटीसी की बस ने कुचला खाना डिलीवर करने जा रहा था डिलीवरी ब्वॉय शख्स की मौके पर हुई मौत, ड्राईवर गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
noida

नोएडा। जोमैटो और इससे जुड़ा विवाद तो खूब वायरल हुआ, लेकिन इस बार खबर बुरी है, दरअसल खाना डिलीवर करने जा रहे जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय की हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने डीटीसी की बस को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक दलीप दास नोएडा से लगे न्यू अशोक नगर में रह रहे थे और जोमैटो कंपनी के लिए डिलीवरी का काम करते थे। शुक्रवार देर शाम जब वह एक फूड पैकेट डिलीवर करने के लिए जा रहे थे, तभी सेक्टर 10 के पास तेज रफ्तार से जा रही डीटीसी की चपेट में आ गए और बस ने उन्हें रौदने के साथ काफी दूर तक घसीट ले गई। जिसके उन्हें गंभीर चोटे आई लोगों ने तत्काल उन्हें मेट्रो अस्पताल में एडमिट कराया जहां डॉक्टरों ने ने 27 वर्षीय दिलीप दास को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : Exclusive: रामपुर उपचुनाव में भाजपा इस बड़े मुस्लिम कांग्रेस नेता को दे सकती है टिकट

दुर्घटना की सूचना मिलने के साथ ही सेक्टर 20 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ड्राईवर को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि बस के कंडक्टर का कहना है कि बाइक सवार बस के साथ चल रहा था अचानक सड़क पर फिसल गया था और डीटीसी की बस के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें : दूसरे जुमे पर भी दिखा आदेश का खौफ, सड़क पर नहीं हुई नमाज, देखें वीडियो

Story Loader