1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे जुमे पर भी दिखा आदेश का खौफ, सड़क पर नहीं हुई नमाज, देखें वीडियो

खास बातें मस्जिदों में हुई जुमे की नमाज, ट्रैफिक रहा सामान्य जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा बल रहा अलर्ट मुस्लिम वर्ग कर रहा पुलिस प्रशासन का सहयोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Aug 2019, 10:44 PM IST

meerut

मेरठ। एसएसपी के सड़क पर नमाज नहीं पढ़े जाने के आदेश की सराहना प्रदेश भर में हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी ओपी सिंह ने मेरठ एसएसपी के इस फैसले को सराहनीय बताया और अन्य जिलों के कप्तानों से भी इसको अमल में लाने की बात कही। इसको लेकर डीजीपी ने सभी पुलिस कप्तानों को आदेश दिए कि वे भी अपने जिलों में सड़क पर नमाज नहीं होने देें।

यह भी पढ़ेंः 21 साल बाद दूसरी शादी करने की जिद की और फिर दे दिया तलाक

मस्जिदों पर रही कड़ी सुरक्षा

मेरठ में एसएसपी अजय साहनी के आदेश के दूसरे जुमे को भी सड़क पर पुलिस मुस्तैद दिखी। मस्जिदों के आसपास अधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए थे। इमलियान की मस्जिद हापुड़ रोड पर स्थित होने के कारण इस मस्जिद में सड़क पर नमाज पढ़ी जाती है। जिस पर एसएसपी ने रोक लगा रखी है। एसएसपी की इस रोक का असर आज दूसरे जुमे को भी देखने को मिला। इमलियान और अन्य मस्जिदों में सड़क के किनारे ही नमाज अदा की गई। किसी भी मस्जिद में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई।

यह भी पढ़ेंः झोलाछाप इस डिवाइस से पांच हजार में कर रहे भ्रूण की जांच, स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप, देखें वीडियो
नमाज पढ़ने वाले कर रहे सहयोग

सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडे ने बताया कि दूसरे शुक्रवार को भी लोगों ने प्रशासन को पूरा सपोर्ट किया है। ट्रैफिक के चलते नमाजी सड़क के किनारे नमाज पढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ने वाले खुद ही सहयोग कर रहे हैं और सड़क से हटकर नमाज पढ़ी। सीओ कोतवाली दिनेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि मस्जिद के मुतवल्ली आदि सहयोग कर रहे हैं। सड़क पर नमाज पढ़ने के दौरान भीड़ और अव्यवस्था में वाहन फंस जाते थे, जिसके कारण लोगों को परेशानी को सामना करना पड़ता था। अब सब कुछ समान्य है नमाज भी पढ़ी जा रही है और लोग भी आराम से सड़क पर निकल रहे हैं।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश