12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाजार से घर लौट रहे किसान को पिकअप ने रौंदा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, परिवार में शोक

गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दलपतपुर निवासी किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय ब्रजभान पुत्र रामभरोसे के रूप में हुई है। वह देवचरा बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार इको पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ब्रजभान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2 min read
Google source verification

किसान को पिकअप ने रौंदा मौत, (फोटो सोर्स: पत्रिका)

बरेली। गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दलपतपुर निवासी किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय ब्रजभान पुत्र रामभरोसे के रूप में हुई है। वह देवचरा बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार इको पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए ब्रजभान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ब्रजभान रोज की तरह गुरुवार को भी देवचरा बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार इको पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ब्रजभान दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ब्रजभान को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ब्रजभान अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उनके दो छोटे बच्चे, पत्नी राजकुमारी और वृद्ध माता-पिता हैं। ब्रजभान की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बच्चे लगातार पिता को पुकार रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मामले में मृतक की पत्नी राजकुमारी ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्रजभान की असामयिक मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि वह बेहद मेहनती और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका इस तरह चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।