31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh News: ब्लॉक प्रमुख की बेटी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, परिजनों ने 6 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

ब्लॉक प्रमुख की पुत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मायके पक्ष के अनुसार उसकी पुत्री की हत्या की गई है,वहीं ससुरालियों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। इस संबंध में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
azamgarh news

azamgarh news

आजमगढ़ में मिर्जापुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख की पुत्री का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मायके पक्ष के अनुसार उसकी पुत्री की हत्या की गई है,वहीं ससुरालियों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है।
इस संबंध में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार फिरती देवी जो मिर्जापुर की ब्लॉक प्रमुख हैं, उनके पति शंभूनाथ यादव उर्फ साधु यादव भी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने पुत्री पूजा यादव (28) की शादी 16 फरवरी 2020 को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जमीलपुर गांव निवासी रामबहादुर यादव पुत्र अयोध्या यादव के साथ की थी। शनिवार को मायके वालों को सूचना मिली की पूजा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

परिवार के लोग वहां पहुंचे तो देखा की पूजा का शव नीचे पड़ा हुआ है। जिस पर मायके वालों ने शंका जताई की उसने सुसाइड नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई। वहीं इस मामले में मृतका के भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता बलवंत यादव ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसके बहन की शादी हुई थी।


कुछ साल तक तो मामला ठीक चला, लेकिन फिर ससुराल के लोग पूजा को प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत मिल रही थी, लेकिन पारिवारिक मामला होने के कारण हम लोग उसे समझा देते थे। शुक्रवार शाम को पूजा का फोन आया कि उसके साथ मारपीट की गई है और शनिवार सुबह उसके मौत की सूचना आ गई।
बलवंत ने बताया कि ससुराल के लोग दहेज में चार पहिया गाड़ी, दस लाख रुपये और जेवरात की मांग कर रहे थे और उसकी बहन को लगातार इसके लिए प्रताड़ित भी कर रहे थे।
मृतका का पति नैनीताल रेलवे में काठ गोदाम में काम करता है। दो दिन पहले वह घर से गए हैं। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पति राम बहादुर यादव, ससुर अयोध्या यादव, सास सेवाती यादव, ननद अंतिमा व पूनम यादव के साथ ही देवर हरिराम यादव दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।