कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा(Kapil Sharma) कुछ दिनों तक भोपाल की खूबसूरती का मजा लेंगे। जानकारी के मुताबिक, कॉमेडियन किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले मे भोपाल आए हुए हैं। सीएम मोहन(CM Mohan Yadav) से मुलाकात के समय एमपी की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कपिल ने कहा कि, 'न सिर्फ भोपाल(Bhopal) खूबसूरत शहर है बल्कि, पूरे मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। यहां फिल्म शूटिंग के लिए प्रशासनिक और सामाजिक स्तर पर बहुत अनुकूल माहौल है।'