
क्रिकेट आज भी अधिकतर लोगों का प्रिय खेल है और महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली प्रिय क्रिकेटर। शानदार खेल के लिए फिटनेस पर फोकस करना होता है। दोनों ही प्लेयर्स अपनी डाइट को लेकर भी बहुत कॉन्शियस रहते हैं। जानिए उनके खान-पान में ऐसा क्या खास है कि उनका खेल देखकर आपको भी जोश आ जाता है।
धोनी की पसंद दूध और दलिया
महेंद्र सिंह धोनी जब टीम इंडिया में शामिल हुए थे, तो उनके खेल को देखकर ऐसी अफवाह उड़ी थी कि वे रोजाना पांच लीटर दूध पीते हैं, हालांकि यह बात सही नहीं थी। टीम इंडिया का यह देसी मैन पांच लीटर दूध तो नहीं पीता, लेकिन दूध और दलिया उन्हें बेहद पसंद है।
हैलिकॉप्टर शॉट के लिए फेमस धोनी को नाश्ते में दूध और दलिया लेना पसंद है। अंकुरित चना और मूंग भी वो ब्रेकफास्ट टाइम में लेते हैं। वे लंच में हल्का खाना लेना पसंद करते हैं। उनके लंच में मसूर की दाल, रोटी और चिकन शामिल होता है। जब वे टूर पर होते हैं तो रोस्टेड चिकन खाते हैं। उन्हें बटर चिकन भी बहुत पसंद है, हालांकि वे डाइट प्लान के कारण इसे कम ही खा पाते हैं।
5 लीटर पानी रोजाना
ताजगी और फुर्ती के लिए वे पेय पदार्थों पर ज्यादा निर्भर रहते हैं। दिनभर में कम से कम 5 लीटर पानी पीते हैं धोनी। इसी के साथ एनर्जी ड्रिंक्स और फ्रूट जूस भी लेते हैं। ट्रेनिंग सेशन में चुस्त दुरुस्त दिखने के लिए वे एनर्जी ड्रिंक जरूरी पीते हैं। इसी के साथ नट्स और फ्रूट्स भी उन्हें भरपूर ऊर्जा देता है।
विराट को चाहिए शुद्ध पानी और सलाद
विराट कोहली सबसे हिट और फिट क्रिकेटर हैं। दिल्ली के पंजाबी परिवार से हैं कोहली। पंजाबी लोग खाने के शौकीन होते हैं, विराट भी हैं, लेकिन हैल्दी फूड के शौकीन। वे सेहत को लेकर बहुत सजग रहते हैं। खासतौर पर पानी की क्वालिटी और क्वांटिटी में कोई समझौता नहीं करते।
दिन में कितना पानी पीना है, उन्हें ध्यान रहता है। वे एक खास ब्रांड का पानी पीते हैं। फ्रांस से आयातित इस पानी की एक लीटर बोतल की कीमत 500 रुपए है। इसके अलावा वे डेली लैंब मीट, सैलमन फिश और सैलेड खाते हैं। दिन में कई बार प्रोटीन शेक पीते हैं।
चॉकलेट ब्राउनी है पसंद
विराट रोटी, पराठे और ऑइली फूड से दूर ही रहते हैं। रेस्तरां फूड में उनकी जरा भी दिलचस्पी नहीं है। उन्हें घर का खाना ही पसंद है। जंक फूड के सख्त खिलाफ हैं वे। फ्राइड चिप्स की जगह वीट क्रैकर्स या इसी तरह हेल्दी फूड लेते हैं विराट। रात में लाइट फूड लेते हैं। फ्राइड चिकन उन्हें जरा भी नहीं पसंद। हालांकि चॉकलेट ब्राउनी उनकी कमजोरी है।
Published on:
12 Nov 2016 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
