
sagar
शहर में शनिवार को दिनभर धूप-छांव के बाद शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह सेे तेज धूप के बाद दोपहर तक फिर बादलों ने अपना डेरा जमा लिया। शाम को हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत रही। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। ऐसा ही मौसम 11 मई रविवार को भी बना रहेगा।
Published on:
11 May 2025 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
