17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया का एकमात्र ऐसा देश जिसकी हैं तीन राजधानियां

दक्षिणअफ्रीका दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी तीन राजधानियां हैं। ये हैं- प्रिटोरिया, ब्लोमफोंटेन और केपटाउन।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Santosh Trivedi

Sep 06, 2016

दक्षिणअफ्रीका दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी तीन राजधानियां हैं। ये हैं- प्रिटोरिया, ब्लोमफोंटेन और केपटाउन। हर शहर में प्रशासन के अलग-अलग कार्य किए जाते हैं। देश के पश्चिमी भाग को फूलों का राज्य कहा जाता है। दावा किया जाता है कि यहां फूलों की 8500 किस्में पाई जाती हैं।

यहां का क्रूगर नेशनल पार्क दुनिया का सबसे बड़ा संरक्षित वन है, जिसे जंगली पशुओं के संरक्षण के लिए बनाया गया था। इस पार्क में दुनिया के पांच बड़े पशु हाथी, गैंडे, शेर, तेंदुए और भैंसे एक साथ देखे जा सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका में खनन उद्योग अर्थव्यवस्था का बहुत महत्त्वपूर्ण अंग है। यहां सोने, हीरे, प्लेटिनम, लौह अयस्क और कोयले की कई खाने हैं।

यहां की मुद्रा का नाम रैंड है। अफ्रीकॉन्स और अंग्रेजी यहां की आधिकारिक भाषा है। क्रिकेट यहां का सबसे मशहूर खेल है।