समाचार

मई के पहले सप्ताह रही भीषण गर्मी राहत, पश्चिमी विक्षोभ से बार-बार बदला मौसम

बंगाल की खाडी़ और अरब सागर की ओर से बने दोहरे सिस्टम के कारण देश भर में बदले मौसम के कारण ओलावृष्टि व बारिश हुई है।

less than 1 minute read
May 09, 2025

मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गर्मी से राहत रही। गुरुवार को भी सुबह से दिनभर बादल छाए रहे। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का असर से बार-बार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी दो दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बंगाल की खाडी़ और अरब सागर की ओर से बने दोहरे सिस्टम के कारण देश भर में बदले मौसम के कारण ओलावृष्टि व बारिश हुई है।

पिछले दिनों के पारे चाल

तारीख अधिकतम न्यूनतम

4 मई 39.0 24.1
5 मई 38.2 21.5
6 मई 36.4 21.4
7 मई 34.5 22.1
8 मई 35.0 25.4
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

Published on:
09 May 2025 05:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर