मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि बंगाल की खाडी़ से उठी मानसून ट्रफ लाइन और कम दबाव का क्षेत्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
शहर में अगस्त की शुरुआत से ही मौसम स्थिर हो गया है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 29 डिग्री ही दर्ज किया जा रहा है। शहर में बादल छा रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे हैं। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि बंगाल की खाडी़ से उठी मानसून ट्रफ लाइन और कम दबाव का क्षेत्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। जिले में अगले एक सप्ताह तक झमाझम बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है।
तारीख अधिकतम
1 अगस्त 29.7
2 अगस्त 29.7
3 अगस्त 29.4
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)