
दस साल बाद शुक्र-मकर की युति, कई राशियों के लिए रहेगी लाभकारी
भोपाल. फरवरी माह में सौर मंडल के खास ग्रहों का परिवर्तन होने जा रहे हैं। ग्रहों के इस परिवर्तन के कारण कई शुभ योग बनेंगे, जिससे कई राशि के जातकों को लाभ होगा। खासकर 11 फरवरी से मकर राशि में बुध, मंगल और शुक्र का त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। ज्योतिषियों का कहना है कि मकर राशि में बनने जा रही ग्रहों की इस युति के दौरान मंगल और शुक्र के एकसाथ होने से लक्ष्मीनारायण और राजयोग बनेगा। लगभग दस सालों के अंतराल के बाद मकर राशि में यह योग बन रहा है।
दरअसल, इस समय मंगल, बुध और शुक्र तीनों की धनु राशि में चल रहे हैं। फरवरी माह में यह बारी-बारी से राशि परिवर्तन करेंगे। सबसे पहले 1 फरवरी को बुध मकर राशि में पहुंचेगा, इसके बाद मंगल और फिर शुक्र का प्रवेश भी मकर राशि में होगा। 11 फरवरी को शुक्र के प्रवेश के साथ ही मकर राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। 19 को बुध का राशि परिवर्तन हो जाएगा लेकिन मंगल और शुक्र की युति के 7 मार्च तक रहेगी और इस दौरान लक्ष्मीनारायण राजयोग रहेगा। ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम का कहना है कि मंगल और शुक्र की युति से धनशक्ति योग बनेगा। इसे लक्ष्मीनारायण योग भी कहते हैं। वैसे तो यह योग सभी राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, लेकिन कुछ राशियों को यह विशेष लाभ देगा। खासकर मेष राशि के लिए यह विशेष लाभकारी होगा। इसमें शुक्र और मंगल की युति दसवें भाव में होगी। व्यापारी वर्ग के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।
इसी प्रकार वृषभ राशि के नवम भाव में रहेगा, ऐसे में कार्यों में सफलता मिलेगी। विवादों से छुटकारा मिलेगा। कन्या राशि के जातकों को भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कारोबार, नौकरी में तरक्की मिलने के योग बन सकते हैं।
राजयोग सुख-समृद्धिदायक होगा
ब्रह्मशक्ति ज्योतिष संस्थान के पं.जगदीश शर्मा का कहना है कि बुध, शुक्र और मंगल की यह युति मकर राशि में दस सालों के बाद बन रही है। इसके पहले पिछले साल भी यह ग्रह एकसाथ थे, लेकिन यह युति ङ्क्षसह राशि में बनी थी, इस बार मकर राशि में लगभग एक माह के लिए बन रही है। इसके कारण लक्ष्मीनारायण राजयोग बनेगा। यह सुख समृद्धिदायक होगा। इसके देश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और सम्पन्नता आएगी। मंगल एक राशि में अधिकतम 45 दिन और बुध, शुक्र लगभग एक माह तक रहते हैं।
ऐसे होगा इन तीन राशियों का परिवर्तन
बुध 1 फरवरी से मकर राशि में
मंगल 5 फरवरी से मकर राशि में
शुक्र 11 फरवरी से मकर राशि में
Published on:
03 Feb 2024 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
