30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपकी बात, महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कैसे बढ़ाए जा सकते हैं?

पत्रिकायन में सवाल पूछा गया था। पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Patrika Desk

•

Updated: 10 Jan 2023, 4:28 PM IST

आपकी बात, महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कैसे बढ़ाए जा सकते हैं?

आपकी बात, महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कैसे बढ़ाए जा सकते हैं?

महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाए
महिलाओं को अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढऩा चाहिए। सरकार द्वारा तो कई योजनाएं चलाई गई हैं, पर महिलाओं को इसकी जानकारी नहीं होती है। महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है। महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने चाहिए। लघु उद्योग किस तरह चलाया जाए, इस बारे में जानकारी दी जाए। ऋण सुविधाओं के बारे में भी उन्हें बताया जाए।
-मीना सनाढ्य, उदयपुर
.............

जरूरी है सुरक्षा
सर्वप्रथम महिला शिक्षा पर जोर देना होगा, ताकि महिलाएं रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकें। एक और पहलू महिला सुरक्षा का भी है। कई होनहार महिलाएं असुरक्षा की वजह से काम पर जाने में हिचकिचाहट महसूस करती हंै।
विवेक सैनी, सीकर
..............

कौशल वृद्धि पर ध्यान दिया जाए
महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में पहला कदम बेहतर शिक्षा और कौशल-वृद्धि है। गांव स्तर पर महिलाओं को लघु उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। व्यावसायिक प्रशिक्षण पर ध्यान देकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं।
-ऊधम सिनसिनी, भरतपुर
..................

पुरुषों की सोच में बदलाव भी जरूरी
महिलाओं को रोजगार देने के लिए गृह उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। वर्क फ्रॉम होम से जुड़े रोजगारों में महिलाओ को प्राथमिकता दी जाए। उन्हें कौशल प्रशिक्षण दिया जाए। पुरुषों की सोच में भी बदलाव जरूरी।
-नरपत सिंह चौहान, जैतारण, पाली
............

महिलाओं को प्रोत्साहन की जरूरत
तकनीक आधारित डाटा एंट्री जैसे काम घर पर ही हो सकते हैं। ग्रामीण महिलाओं को लघु, कुटीर उद्योग, सिलाई, असेंबलिंग जैसे कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। शिक्षित, अल्प शिक्षित और घरेलू महिलाओ के सुप्त श्रम का उपयोग किया जा सकता है। ।
-बालकृष्ण जाजू, जयपुर
..............

धारणा बदलने की जरूरत
सरकार को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए। समाज में लड़कियों के प्रति धारणा को बदला जाए तथा लड़कियों को बोझ न समझकर पुरुषों के बराबर समझा जाए।
- नेहा तिवाड़ी नापासर ,बीकानेर
.................

रोजगारोन्मुखी शिक्षा की जरूरत
महिलाओं के लिए रोजगार बढ़ाने के लिए विद्यालय स्तर पर ही शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाना होगा। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाना होगा। महिलाओं के कौशल संवर्धन के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। स्वयं सहायता समूहों के गठन पर जोर दिया जाना चाहिए।
-सुनील स्वामी, रामगढ़, हनुमानगढ़
.................

आधी सरकारी नौकरियां महिलाओं के लिए हो
सरकारी नौकरी में महिला और पुरुष का अनुपात बराबर होना चाहिए। इससे ज्यादा महिलाओं को नौकरी मिलेगी। प्राइवेट कंपनियों में भी महिलाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जो महिलाएं घर पर ही काम करना चाहती हैं, उन्हें घर पर काम दिया जाना चाहिए।
-रोहित पंचोली, पलसाना