5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​सडक हादसे रोकने के लिए क्या किया जाना चाहिए

पाठकों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आईं....पेश है चुनींदा प्रतिक्रियाएं

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

VIKAS MATHUR

Jan 31, 2024

​सडक हादसे रोकने के लिए क्या किया जाना चाहिए

​सडक हादसे रोकने के लिए क्या किया जाना चाहिए

जागरूकता व मानवता की आवश्यकता
इसके लिए सभी आयु के लोगों में जागरूकता एवं मानवता की आवश्यकता है। ऐसे हादसे लापरवाही की वजह से ही होते हैं। गाडी चलाते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। लोगों में नींद की कमी न हो और नशे में गाडी न चलाएं। मोबाइल का उपयोग न हो। सभी तरह की गाड़ियों की गति पर नियंत्रण हो, लाइट, टायर, ब्रेक्स की नियमित जांच करवाएं।
- उमराव सिंह, बेमेतरा, छत्तीसगढ़

---------------------------------------------------------------------

गाडी चलाते समय जल्दबाजी न करें
गाडी हमेशा धीमी चलाएं। किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। समय प्रबंधन करें। शहरों में यातायत बहुत बढ गया है। घर पर आपके अपने इंतजार कर रहे होते हैं, इसको हमेशा ध्यान रखें।
कवि, शैलेंद्र जैन गुनगुना झालावाड़

--------------------------------------------------------------------------------------

ट्रैफिक नियमों करें पालन
वाहनों को तेज गति से चलाने पर नियंत्रण लगे। साथ ही ओवरलोड वाहनों पर आपराधिक कार्यवाही होनी चाहिए। सभी को ट्रैफिक नियमों का कठोरता से पालन करना आवश्यक है। केवल चालान काटकर टारगेट पूरा करने से सड़क हादसे रोकने में मदद नहीं मिलेगी।
डॉ.बृज बल्लभ शर्मा सवाई माधोपुर

----------------------------------------------------------------------------------------------

एआई की मदद से दोषियों को मिले दण्ड
ट्रैफिक नियमों का लोग पालन नहीं करते। ट्रैफिक पुलिस की ओर से रोके जाने पर जन प्रतिनिधियों या वरिष्ठ अधिकारियों से सिफारिश की जाती है। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा लेकर चालान की कार्रवाई की जा सकती है। इससे दोषियों को दंड मिलेगा और सडक हादसों में कमी आएगी।
अभिषेक, उज्जैन

-----------------------------------------------------------------------------------------

नशे में चलाने पर उम्रकैद का हो प्रावधान
इसके लिए ड्राइवरों को ओवरटेक करते समय पूर्ण सावधानी बरतनी चाहिए। वे शराब या अन्य मादक पदार्थो का सेवन कर गाड़ी ना चलाएं। सरकार को भी कठोरता से नियमों का पालन करवाना चाहिए। वर्तमान में सिर्फ़ जुर्माने का प्रावधान है।लोग शौक पूरा करने के लिये जुर्माना भरना पसंद करते हैं। मादक पदार्थो का सेवन कर गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर उम्र कैद की सजा का प्रावधान होना चाहिए।
शंकर गिरि, रावतसर, हनुमानगढ़।

------------------------------------------------------------------------------------------

पीछे बैठने वाले पर हेलमेट हो अनिवार्य
टू—व्हीलर पर पीछे बैठने वाले पर अक्सर हेलमेट नहीं लगा होता है। कई बार महिलाएं बाल बिगडने के डर से हेलमेट लगाना पसंद नहीं करतीं। हेलमेट न लगाने वालों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रियव्रत चारण लव, जोधपुर

----------------------------------------------------------------------------------

सडकों की डिजायन दोषपूर्ण न हो
सडकों की बनावट, उचित रखरखाव में कमी व आधारभूत संरचना में कमी पर ध्यान देने की जरूरत है। सडकों पर गड्ढों का तुरंत निराकरण हो। बारिश में हर साल सडकें टूट जाती हैं। सीमेंट की सडकें बनाई जानी चाहिए। सडक की डिजाइन दोषपूर्ण होने पर इंजीनियरों पर कार्रवाई हो। इससे सही तरीके से गाडी चलाने पर भी चालक दुर्घटना का शिकार बन जाता है।
साजिद अली चंदन नगर इंदौर

--------------------------------------------------------------------------------

जीवन अनमोल, इसे यू हीं ना गवाएं
ज्यादा स्पीड, गलत साइड मे चलना, फोन पर बात करते हुए गाड़ी चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना।
हर व्यक्ति इन चार बातों से बचे। यही दुर्घटना का मूलत: कारण है। इनसे बचने पर वह अपनी और अपनों की जिंदगी बचा सकता है ।
समता जैन, उदयपुर


वाहनों की गति सीमा अधिक न हो
सड़क की खस्ताहाल और चालक की लापरवाही सड़क हादसों का प्रमुख कारण है। चालक यातायात के नियमों का पालन करें, बसों में यात्रियों की संख्या सीमित होनी चाहिए। वाहन की गति सीमा अधिक नहीं हो। कार चालक नियमित रूप से सीट बेल्ट का प्रयोग करे, दुपहिया वाहनचालक हेलमेट पहने और दुपहिया वाहन पर दो ही सवार होने चाहिये। साथ ही, टूटी-फूटी सड़कों की शीघ्र ही मरम्मत कर दी जानी चाहिए।
विभा गुप्ता, मैंगलोर