22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकी बात…कनाडा में भारत के खिलाफ बनाए जा रहे माहौल से कैसे निपटा जा सकता है?

पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

VIKAS MATHUR

Nov 06, 2024

कूटनीतिक व सामरिक स्तरों पर सक्रिय हो भारत
कनाडा में भारत के खिलाफ बनाए जा रहे माहौल से निपटने के लिए भारत को कूटनीतिक और सामरिक दोनों स्तरों पर सक्रिय होना होगा। भारतीय समुदाय और सांस्कृतिक संगठनों को सही जानकारी फैलाने और गलतफहमी दूर करने के लिए संगठित प्रयास करने चाहिए। कनाडा सरकार से संवाद बढ़ाकर, तथ्यों को स्पष्ट करना आवश्यक है। साथ ही, विदेशी मीडिया में भारत की सकारात्मक छवि को बढ़ावा देना चाहिए। द्विपक्षीय सहयोग पर जोर देकर इस माहौल का संतुलन बनाए रखा जा सकता है।
— संजय माकोड़े, बैतूल
………………………………………..

कड़ा रुख अख्तियार किया जाए
भारत को कनाडा के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार करना चाहिए। सभी औपचारिक और व्यापारिक संबंध समाप्त कर लेने चाहिए। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कनाडा को एक्सपोज करना चाहिए। इसी कड़े रुख से कनाडा से निपटा जा सकता है।
करके कनाडा से निपटा जा सकता है।
प्रेम किशोर स्वामी, जबलपुर
………………………………………..

भारतीय प्रवासियों को लेना होगा सहयोग
कनाडा में भारत के खिलाफ माहौल से निपटने के लिए कूटनीतिक संवाद, भारतीय प्रवासियों का सहयोग, और सही जानकारी फैलाना जरूरी है।
राजेंद्र गौड, जोधपुर
……………………………………….

उठाने होंगे कड़े कदम
कनाडा में भारत के खिलाफ बनाए जा रहे माहौल से निपटने के लिए केंद्र सरकार को राजनयिक संबंध खत्म कर लेने चाहिए। कनाडा में बहुत से भारतीय रह रहे हैं जिससे कनाडा को काफी राजस्व मिलता है। उन सभी को यहां बुला लेना चाहिए। जिससे उनकी अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। केवल विरोध दर्ज कराने से बात नहीं बनेगी।
-वसंत बापट, भोपाल
…………………………………………..

खालिस्तान समर्थक आतंकियों पर हो कार्रवाई
खालिस्तान समर्थक आतंकियों को अपने देश में पालने-पोसने और पनाह देने वाले कनाडा से भारत को सभी प्रकार के सम्बन्ध खत्म कर लेने चाहिए। हिंदुओं और हिन्दू मंदिरों पर हो रहे हमले असहनीय, निंदनीय और अक्षम्य हैं। भारत में खालिस्तान बनाने का दिवास्वप्न देख रहे भारत विरोधियों को कड़ा संदेश देना चाहिए।
—संजय निघोजकर, धार (म. प्र.)
……………………………………………..

राजनयिक संवाद को सुदृढ़ करना
भारत को कनाडा के साथ नियमित राजनयिक संवाद को बनाए रखना चाहिए। दोनों देशों के नेताओं और विदेश मंत्रालयों के बीच गहन बातचीत होनी चाहिए। जिससे गलतफहमियों को दूर किया जा सके। साथ ही इस कार्य में कनाडा में बसे भारतीय समुदाय को एकजुट होकर अपने देश की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करनी चाहिए।
—डॉ.अजिता शर्मा, उदयपुर
……………………………………………………

भारतीय राजदूतों को करने होंगे प्रयास
कनाडा में भारतीय राजदूतों को इसके लिए भारत के खिलाफ बन रहे माहौल को रोकने के लिए प्रयास करना होगा। इसके लिए उसे कनाडा सरकार से बातचीत करनी चाहिए। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना होगा।
मुकेश सोनी, जयपुर
…………………………………………………….

कनाडाई नागरिकों को वीजा देने में करे देरी
कनाडा में खालिस्तान समर्थक की मौत के बाद बिगड़े हालातों से कनाडा, भारत पर प्रतिबंध लगा रहा है। भारत को खालिस्तान समर्थकों को मुंहतोड जवाब देना चाहिए। अंतररारष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर देना चाहिए। कनाडाई नागरिकों को वीजा देने के काम में देरी करनी चाहिए।
निर्मला देवी वशिष्ठ, राजगढ़, अलवर
……………………………………………….
.
कनाडा पर कूटनीतिक दबाव बनाए
भारत को कनाडा पर कूटनीतिक दबाव बनाना चाहिए। मित्र देशों एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से वहां के भारत विरोधी माहौल का प्रतिकार करना चाहिए। भारतीय लोगों का कनाडा की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। इस बात का एहसास वहां की सरकार को कराया जाना आवश्यक है।
— ललित महालकरी, इंदौर