19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2022 में कॉमनवेल्थ गेम की मेजबानी करेगा बर्मिंघम

ब्रिटेन की सरकार ने 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी बर्मिंघम को दी है।

2 min read
Google source verification
Commonwealth Games,Birmingham,2022 Commonwealth Games,

नई दिल्ली । ब्रिटेन की सरकार ने 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी बर्मिंघम को दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस आयोजन के लिए बर्मिघम ने लीवरपूल को मात दी।

आयोजकों ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए डर्बन के नाम वापस लेने के बाद नए शहर की तलाश शुरू कर दी थी। इसमें, लीवरपूल और बर्मिघम ने रुचि जाहिर की थी, जिसके बाद काफी सोच-विचार कर बर्मिघम के नाम पर मुहर लगाई गई।

ब्रिटेन के दूसरे सबसे बड़े शहर बर्मिघम को अब आस्ट्रेलिया, कनाडा और मलेशिया से प्रतिस्पर्धा करनी है।

बर्मिघम के आयोजकों का कहना है कि अगर राष्ट्रमंडल खेलों-2022 के लिए उनकी दावेदारी को स्वीकार किया जाता है, तो इससे शहर में लाखों डॉलर का निवेश होगा और इससे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

बर्मिघम में राष्ट्रमंडल खेलों-2022 के आयोजन में 90 करोड़ डॉलर का खर्चा आएगा। इसके लिए 75 प्रतिशत राशि का भुगतान राष्ट्रीय सरकार द्वारा किया जाएगा और बाकी का खर्च बर्मिघम के सिटी हॉल द्वारा उठाया जाएगा।

राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन इस शहर में हो चूका है -
ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन देशों के बीच सौहार्द और भाईचारा स्थापित करने के लिए राष्ट्रकुल खेलों की शुरुआत हुई थी। 1930 से अब तक 18 बार यह आयोजन विभिन्ना देशों में आयोजित हो रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स 1978-2010: 1978 में कनाडा के एडमंटन से आयोजित हुए खेल कॉमनवेल्थ के नाम से प्रारंभ हुए। इस तरह चौथी बार इसके नाम में परिवर्तन हुआ। कनाडा के बाद 1982 में ब्रिसबेन, 1986 में एडिनबर्ग ,1990 में ऑकलैंड, 1994 में विक्टोरिया, 1998 में कुआलालंपुर, 2002 मैनचेस्टर, 2006 में मेलबोर्न में इसका आयोजन हो चुका है।

2018 के कॉमन वेल्थ गेम का आयोजन इस शहर में होना है -
आगामी कामनवेल्थ खेल का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड राज्य के गोल्ड कोस्ट को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान चुना है। गोल्ड कोस्ट ने श्रीलंका के हमबंटोटा को पछाड़ा।कैरेबियाई देश सेंट किट्स और नेविस में स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार शाम आम सभा की वोटिंग के बाद महासंघ ने टि्वटर पर लिखा कि आपसे 2018 में गोल्ड कोस्ट में मिलेंगे। पांच लाख से अधिक की जनसंख्या वाले गोल्ड कोस्ट ने खेलों की सफल मेजबानी का वादा किया।