
मैरी कॉम और उनका परिवार (फोटो- आईएएनएस)
ओलंपिक विजेता और दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम के तलाक का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। मैरी कॉम ने हाल ही में अपने पति पर करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। मैरी ने कहा था कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से जो जमीन खरीदी थी, वह भी उनके हाथ से निकल गई है। मैरी के इन आरोपों के बाद अब उनके पूर्व पति ओनलर का इस मामले पर बयान सामने आया है। ओनलर ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए मैरी कॉम के शादीशुदा होने के बावजूद किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने की बात कही है।
ओनलर ने दावा किया कि उनकी शादी में एक दशक से परेशानियां चल रही हैं। ओनलर ने कहा, मैरी कॉम ने शादीशुदा होते हुए पहला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर 2013 में एक जूनियर मुक्केबाज के साथ किया था। इसकी वजह से दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों के संबंध सुधर गए। लेकिन इसके बाद 2017 में एक बार फिर मैरी कॉम ने अपनी एकेडमी से जुड़े एक व्यक्ति के साथ अफेयर किया था। ओनलर ने कहा कि मेरे पास सबूत के तौर पर उनके व्हाट्सऐप मैसेज हैं। इन मैसेजों में उस व्यक्ति का नाम भी है जिसके साथ मैरी कॉम का अफेयर था, लेकिन इतने समय तक मैं चुप रहा।
ओनलर ने यह भी कहा कि मुझे मैरी कॉम के आगे बढ़ने से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन ऐसे सार्वजनिक रूप से दोष लगाए जाना गलत है। ओनलर ने आगे कहा, वह अकेली रहना चाहती है और किसी और के साथ रिश्ता बनाना चाहती है। हमारा तलाक हो चुका है और मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि वो दूसरी शादी करना चाहती है। लेकिन मुझ पर आरोप लगाना गलत है और अगर वो ऐसा करती है तो उसे सबूत दिखाने चाहिए, कागज दिखाने चाहिए। मुझे पता है वह कहां रहती है और किसके साथ रहती है।
पैसों की गड़बड़ी करने के आरोपों पर सवाल उठाते हुए ओनलर ने कहा कि अगर मैंने पांच करोड़ रुपये चुराए हैं तो मेरा बैंक अकाउंट चेक कर लो। ओनलर ने कहा कि हमारा रीति-रिवाजों के हिसाब से तलाक हो चुका है लेकिन अभी कोर्ट जाना बाकी है। मैं कोर्ट में नहीं लड़ना चाहता क्योंकि मैं अपने बच्चों से प्यार करता हूं। ऐसे में नेशनल मीडिया पर मुझ पर आरोप लगाना गलत है। ओनलर ने कहा कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता। उसने कहा कि मैं शराब पीता हूं, लेकिन वो खुद भी शराब पीती है। उसने वोदका और रम पी है और वह गुटखा भी खाती है। लेकिन यह बातें मैं मीडिया के सामने नहीं करता। आखिर में ओनलर ने यह भी कहा कि 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले से चोटिल होने के बावजूद मैरी कॉम मुंबई गई और किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अपना रिश्ता जारी रखा। मेरे पास इस बात के सबूत हैं, लेकिन मैं हमेशा चुप रहा।
Updated on:
13 Jan 2026 02:51 pm
Published on:
13 Jan 2026 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
