9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AIBA बॉक्सिंग चैंपियनशिप: पहली बार क्रिकेट टूर्नामेंटों की तरह हुआ मुक्केबाजी प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन

गुवाहटी में चल रहे विश्व महिला युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की शशि ने पहले राउंड में जीत दर्ज की।

3 min read
Google source verification
aiba boxing championship

गुवाहटी। पाचवीं विश्व महिला युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन असम के गुवाहटी में हो रहा है। रविवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की मौजूदगी में इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन का रंगारंग आगाज हुआ। 7 साल के बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब भारत में क्रिकेट और फुटबाल से इतर किसी खेल टूर्नामेंट का उद्घाटन इतने भव्य तरीके से किया गया हो। गौरतलब हो कि इससे पहले साल 2010 में राजधानी दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम की मेजबानी भारत ने बड़े धुमधाम से की थी।

राजनीति, खेल और बॉलीवुड का तड़का
गुवाहटी के नवीन चंद्र बोरदोलोई इंडोर स्टेडियम में हुए उद्घाटन सत्र में राजनीति, खेल और बॉलीवुड से जुड़े कई दिग्गज मौजूद थें। एआईबीए उपाध्यक्ष एडगर टान्नर, भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, पांच बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की मौजूदगी में इस टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन सत्र में बॉलीवुड गायक शान की मौजूदगी ने समारोह में चार चांद लगा दिया। शान ने टूर्नामेंट के आधिकारिक गाने पर प्रदर्शन भी किया।

पहले दिन आए चौकानें वाले नतीजे
टूर्नामेंट के पहले दिन किसी भारतीय मुक्केबाज का मुकाबला नहीं था। हालांकि पहले दिन हुए मुकाबलों में कुछ चौंकाने वाले नतींजे भी सामने आए। न्यूजीलैंड की वाईकाई शियाह को 51 किलो वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की हेइब्लोएम इंडियाना ने 3-2 से हराया। जबकि लाइट फ्लाईवेट वर्ग में इंग्लैंड की चलोई वाटसन को थाईलैंड की नामपाई कित्तिया को 3-2 से पटखनी दी।

भारत के दो पदक पक्के
चैंपियनशिप में निकाले गए ड्रॉ के आधार पर भारत के लिए दो पदक पहले से ही तय है। दरअसल भारत की दो मुक्केबाज नेहा यादव और अनुपमा को निकाले गए ड्रॉ के जरिए सीधे सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जिनसे भारत के पदक पक्के बताए जा रहे है। हालांकि नेहा और अनुपमा पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुनहरी सफलता अर्जित करने का दवाब होगा।

निहारिका को मिली है बाई
विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता निहारिका गोनेला को पहले दौर में बाई मिली है और वह क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड की जार्जिया ओकोनोर या चीन की यु जियुटेंग से भिड़ सकती हैं। निहारिका गोनेला 75 किलोग्राम भारवर्ग में अपनी चुनौती पेश करने वाली है।

शशि चोपड़ा ने दर्ज की जीत
एआईबीए महिला युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारतीय बॉक्सर शशि चोपड़ा ने जीत दर्ज की। शशि की जीत के साथ ही टूर्नामेंट में भारत को शानदार आगाज हुआ। 57 किलोग्राम भारवर्ग में शशि का मुकाबला उज्बेकिस्तान की दुर्दोनाखोन राखमातोवा से था। राखमातोवा के खिलाफ शशि ने अपने सटीक पंचों की बौछार लगाते हुए जीत हासिल की। शशि ने 5-0 के अंतर से राखमातोवा को पिटा। जीत के बाद शशि ने कहा कि मैं पहले राउंड में मिली जीत से काफी खुश हूं। गौरतलब है कि शशि इंटर युनिर्वसिटी लेवल की चैंपियन है।