23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2018: बजरंग पुनिया ने भाारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

18वें एशियन गेम्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिल चुका है। भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया ने अपने दमदार प्रदर्शन से भारत को सोना दिलाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Aug 2018, 8:01 PM IST

bajrang punia

Asian Games 2018: बजरंग पुनिया ने भाारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। पहलवान बजरंग पुनिया ने 18वें एशियाई खेलों में रविवार को भारत की झोली में पहला स्वर्ण पदक डाल दिया। बजरंग ने पुरुषों की 65 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जापान के दाइची ताकातानी को 11-8 से मात दे इस महाद्वीपीय खेल आयोजन में अपना पहला स्वर्ण हासिल किया। बजरंग ने इंचियोन में 2014 में खेले गए 17वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। इस बार उनसे उम्मीद थी कि वह अपने पदक का रंग बेहतर करेंगे और उन्होंने उम्मीदों को पूरा करते हुए भारतीय प्रशंसकों को खुशी का पल दिया।

बजरंग ने की दमदार शुरुआत-

इसी साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग ने फाइनल मुकाबले की शानदार शुरुआत की और आते ही टेकडाउन से छह अंक लिए। ताकातानी ने 0-6 से पिछड़ने के बाद हालांकि हार नहीं मानी और बजरंग को बाहर ले जाते हुए दो अंक लिए। पहले राउंड में बजरंग 6-2 की बढ़त के साथ गए।

कुछ ऐसा हासिल हुई खिताबी जीत-

दूसरे राउंड में ताकातानी ने वापसी के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया और स्कोर 6-6 से बराबर कर लिया। यहां से दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। बजरंग ने जापानी खिलाड़ी को पलटते हुए दो अंक लेकर स्कोर 8-6 और फिर 10-6 कर लिया, लेकिन इसी बीच ताकातानी ने दो अंक लेकर एक बार फिर वापसी की कोशिश की लेकिन बजरंग ने एक और अंक लिया और दूसरे राउंड की समाप्ति तक अपनी तीन अंकों की बढ़त को बनाए रखते हुए सोने का तमगा हासिल किया।

पहले मुकाबले में बजरंग ने इन्हें दी थी मात-

बजरंग ने अपने पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान के पहलवान सिरोजिद्दीन खासानोव को 13-3 से मात दे क्वार्टर फाइनल का सफर तय किया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने ताजिकिस्तान के फेजेव अब्दुलकासिम को 12-2 से एकतरफा शिकस्त दे अंतिम-4 में प्रवेश किया जहां मंगोलिया के बाटमगनाई बैटचुलुन को 10-0 से मात दे फाइनल में जगह बनाकर अपना पदक पक्का किया।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग