31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2023: भारत ने शुरुआत में ही मारा मेडल का पंजा, रोइंग में 3 तो शूटिंग में जीते 2 पदक

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में रविवार को भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए मेडल का पंजा लगाया है। भारत ने अभी तक 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 5 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत ने शूटिंग और रोइंग में एक-एक सिल्‍वर तो रोइंग में ही 2 ब्रॉन्ज और शूटिंग में ही 1 कांस्‍य पदक जीता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Sep 2023, 11:19 AM IST

asian-games-2023-day-1-india-won-5-medals-in-rowing-and-shooting.jpg

भारत ने शुरुआत में मारा मेडल का पंजा, रोइंग में 3 तो शूटिंग में जीते 2 पदक।

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में रविवार को भारत ने शानदार शुरुआत करते हुए मेडल का पंजा लगाया है। भारत ने अभी तक 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 5 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत ने शूटिंग और रोइंग में एक-एक सिल्‍वर तो रोइंग में ही 2 ब्रॉन्ज और शूटिंग में ही 1 कांस्‍य पदक जीता है। भारत ने एशियन गेम्‍स मेडल का खाता शूटिंग में सिल्वर के साथ खोला है। भारत के लिए पहला मेडल महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रजत पदक के रूप में आया। ये पदक मेहुली घोष, आशी चौकसी और रमिता ने 1886 के स्कोर के साथ जीता। जबकि इस स्पर्धा का स्‍वर्ण पदक चीन ने अपने नाम किया।


भारत के लिए दूसरा सिल्वर रोइंग में आया। मेंस लाइटवेट डबल स्कल्वस में 6.28.18 का समय निकालते हुए रोवर्स अरुण लाल और अरविंद सिंह ने ये कमाल किया। वहीं, बाबू लाल यादल और लेखा राम ने रोइंग में कांस्‍य जीतते हुए तीसरा मेडल दिलाया। बाबू-लेखा ने मेंस मेयर फाइनल में 6:50.41 के समय के साथ ये कमाल किया।

भारत के लिए चौथा पदक रोइंग में सिल्वर के रूप में आया, मेंस ऐट इवेंट में भारतीय रोवर्स ने 5:43.01 के समय के साथ रजत पदक जीता। भारत के लिए 5वां मेडल शूटिंग में आया। 10 मीटर एयर राइफल इंजिविजुअल इवेंट में रमिता जिंदल ने ब्रॉन्ज हासिल किया।