7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Malaysia Open 2022: पीवी सिंधू , प्रणय क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, पी कश्यप दूसरे राउंड में बाहर

Malaysia Open: प्री क्वार्टरफाइनल के पहले गेम में सिंधु और चेईवान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन बाद में सिंधु ने शानदार वापसी करते हुए इस मैच को 19-21, 21-9, 21-14 से जीत लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 1 Jul 2022, 12:25 PM IST

pv_sindhu.png

Malaysia Open: पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं।

Badminton Malaysia Open 2022: मलेशिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के विमंस सिंगल्स में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन जारी है। पूर्व विश्व चैंपियन इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं हैं। उनके अलावा थॉमस कप विजेता एचएस प्रणय भी दूसरा राउंड जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं वहीं पुरुष एकल स्पर्धा में राष्ट्रमंडल गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता पारुपल्ली कश्यप दूसरे राउंड में बाहर हो गए हैं।

प्री क्वार्टरफाइनल के पहले गेम में सिंधु और चेईवान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन थाईलैंड की फिट्टायापोर्न चाइवान ने सिंधु को 19-21 से हरा दिया। दूसरे गेम में सिंधु ने शानदार वापसी की और फिट्टायापोर्न को 21-9 के बड़े अंतर से मात दी। इस सेट के बाद सिंधु का आत्मविश्वास 7वे आसमान में था। इसके बाद सिंधु ने उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 57 मिनट चले इस मैच को 19-21, 21-9, 21-14 से जीत लिया।

अब क्वार्टर फाइनल में सिंधु दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की चिर प्रतिद्वंद्वी ताई जू यिंग से भिड़ेंगी। ताइ ज़ु यिंग के खिलाफ़ सिंधु का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। अब तक खेले गए कुल 20 मुकाबलों में सिंधु महज पांच मैच जीतने में सफल रही है। जबकि 15 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पुरुष एकल में प्रणय ने विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी चाउ तिएन चेन को सीधे गेमों में 21-15, 21-7 से हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उनका अगला मुकाबला इंडोनेशिया के सातवें वरीय जोनाथन क्रिस्टी से होगा।

पारुपल्ली कश्यप को थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 44 मिनट तक चले इस मुक़ाबले में कश्यप 19-21, 10-21 से हार गए। जबकि देश की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी चोट के कारण इवेंट से हट गईं। राष्ट्रमंडल खेलों में एक महीने से भी कम समय बचा है, इसलिए कोचों और फिजियो ने सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को इस आयोजन से हटने की सलाह दी।