
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा। (फोटो सोर्स: IANS)
Neeraj Chopra, Commonwealth Games 2026: एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने रविवार को ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए 32-सदस्यीय एथलेटिक्स टीम का ऐलान किया है। इस अंतिम सूची में 22 पुरुष और 10 महिला एथलीट्स शामिल हैं। प्रमुख नामों में ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा शामिल हैं। हालांकि, उनका टीम में शामिल होना प्रतियोगिता से पहले चयन की शर्तों को पूरा करने पर निर्भर करेगा।
मेंस जंप और थ्रो इवेंट्स में एम. श्रीशंकर, तेजस्विन शंकर, तजिंदरपाल सिंह तूर, प्रवीण चित्रवेल और रोहित यादव जैसे एथलीट्स शामिल हैं। ट्रैक पर, गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर और गुलवीर सिंह भारत की तरफ से स्प्रिंट और लंबी दूरी की दौड़ में चुनौती पेश करेंगे।
महिला वर्ग में, पारुल चौधरी एंड्योरेंस इवेंट्स में मुख्य चेहरा होंगी, जबकि मनप्रीत कौर, सीमा और निधि रानी थ्रो इवेंट्स में भारत की उम्मीदों को आगे बढ़ाएंगी। रवीना और प्रियंका को 10,000 मीटर रेस वॉक के लिए चुना गया है। विशाल टी.के., राजेश रमेश, अंसा बाबू, रशदीप कौर और नीरू पाठक को मिलाकर एक अलग मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले पूल भी बनाया गया है।
इस घोषणा की एक अहम बात नीरज चोपड़ा और ट्रिपल जम्पर सेल्वा प्रभु का सशर्त चयन था। दोनों एथलीट्स ने गेम्स से पहले होने वाले प्रदर्शन के आधार पर विचार करने का अनुरोध किया है। फेडरेशन उनकी भागीदारी की पुष्टि करने से पहले उनके नतीजों की समीक्षा करने पर सहमत हो गया है।
गुरिंदरवीर सिंह (100 मीटर), अनिमेष कुजूर (200 मीटर), गुलवीर सिंह (5,000 मीटर), 10,000 मीटर, तेजस अशोक शिर्से (110 मीटर बाधा दौड़), यशस पी (400 मीटर बाधा दौड़), संतोष कुमार तमिलरासन (400 मीटर बाधा दौड़), सर्वेश अनिल कुशारे (ऊंची कूद), आदर्श राम जे (ऊंची कूद), देव मीणा (पोल वॉल्ट), कुलदीप कुमार (पोल वॉल्ट), एम. श्रीशंकर (लंबी कूद), लोकेश सत्यनाथन (लंबी कूद), प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप), सेल्वा प्रभु* (ट्रिपल जंप), समरदीप सिंह गिल (शॉट पुट), तेजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट पुट), नीरज चोपड़ा (भाला फेंक), रोहित यादव (भाला फेंक), यश वीर सिंह (भाला फेंक), तेजस्विन शंकर (डेकाथलॉन, ऊंची कूद)
पारुल चौधरी (3,000 मीटर स्टीपलचेज), 5000 मीटर, पूजा (ऊंची कूद), मनप्रीत कौर (शॉट पुट), सीमा (डिस्कस थ्रो), निधि रानी (डिस्कस थ्रो), रवीना (10,000 मीटर रेस वॉक), प्रियंका (10,000 मीटर रेस वॉक)
मिक्स्ड रिले पूल (4x400 मीटर मिक्स्ड रिले)- विशाल टी.के., राजेश रमेश, अंसा बाबू, रशदीप कौर, नीरू पाठक
Updated on:
14 Jun 2026 05:04 pm
Published on:
14 Jun 2026 05:03 pm
