2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India at CWG 2026: मुक्केबाजों ने बदल दिया कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास, पहली बार भारत को बनाया नंबर वन

CWG 2026 Boxing Gold Medals: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचते हुए 7 गोल्ड समेत 10 मेडल जीते। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर भारत पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स बॉक्सिंग मेडल टैली में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Sachin Siwach Boxing Gold

बॉक्सिंग रिंग में सचिन (फोटो- IANS)

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दसवें दिन भारत ने बॉक्सिंग में 10 मेडल जीते, जिनमें 7 गोल्ड मेडल शामिल थे। इन सात गोल्ड मेडल की बदौलत भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रच दिया और भारत को बॉक्सिंग की टेबल में पहली बार टॉप पर पहुंचा दिया। इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में बॉक्सिंग में किसी एक देश द्वारा जीते गए गोल्ड मेडल की संख्या 6 थी।

किसी ने बॉक्सिंग में नहीं जीते 7 गोल्ड

शनिवार को भारतीय मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड मेडल जीते, जिनमें अंकुश पंघाल, सचिन सिवाच, अरुंधति चौधरी, प्रिया घांघस, साक्षी चौधरी, जैस्मीन लंबोरिया और प्रीति पवार का गोल्ड मेडल शामिल था। इसके अलावा जादूमणि सिंह, लवलीना बोरगोहेन और नरेंद्र बेरवाल अपने-अपने फाइनल मुकाबले हार गए, जिसकी वजह से उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के अब तक के मेडल्स

खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल पदक
एथलेटिक्स05510
पैरा एथलेटिक्स3216
जूडो2114
वेटलिफ्टिंग1618
पैरा पावरलिफ्टिंग0011
मुक्केबाजी73010
कुल1317939

दसवें दिन बॉक्सिंग का सबसे पहला मेडल विमेंस 54/57 किलोग्राम में आया, जब जैस्मीन ने डिफेंडिंग चैंपियन नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को हराया। इसके बाद साक्षी, प्रीति और अरुंधति के साथ प्रिया, अंकुश और सचिन सिवाच ने भी गोल्ड मेडल हासिल किया।

CWG 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय बॉक्सर

क्रमांकखिलाड़ीस्पर्धापदक
24प्रीति पवारमहिला 54 किग्रास्वर्ण
27जैसमीन लैंबोरियामहिला 57 किग्रास्वर्ण
28जदुमणि सिंहपुरुष 55 किग्रारजत
32साक्षी चौधरीमहिला 51 किग्रास्वर्ण
33प्रिया घांघसमहिला 60 किग्रास्वर्ण
34अरुंधति चौधरीमहिला 70 किग्रास्वर्ण
35लवलीना बोरगोहेनमहिला 75 किग्रारजत
36सचिन सिवाचपुरुष 60 किग्रास्वर्ण
37अंकुश पंघालपुरुष 80 किग्रास्वर्ण
38नरेंद्र बरवालपुरुष +90 किग्रारजत

आखिरी दिन जूडो से उम्मीदें

एथलेटिक्स में इस बार भारत की झोली में अब तक कोई गोल्ड मेडल नहीं आया है, तो पैरा पावरलिफ्टिंग में एक ही ब्रॉन्ज आया है। बॉक्सिंग में 7 गोल्ड के अलावा पैरा एथलेटिक्स में 3, जूडो में 2 और वेटलिफ्टिंग में 1 गोल्ड मेडल मिला है। अब खेलों के आखिरी दिन जूडो से और पदक आने की उम्मीद है।