28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप से पहले नए अवतार में दिखेंगे अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी

FIFA World Cup 2022: गेमिंग कंपनी क्राफ्टन ने मेसी के साथ किया कोलेब्रेशन। फुटबाॅल से संबंधित होंगे इवेंट्स।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mridula Sharma

•

Updated: 18 Nov 2022, 8:25 AM IST

Egames: फीफा विश्व कप से पहले नए अवतार में दिखेंगे अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी

Egames: फीफा विश्व कप से पहले नए अवतार में दिखेंगे अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी

fifa world cup 2022 पबजी मोबाइल के डेवलपर क्राफ्टन ने खुलासा किया है कि उसने अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के साथ कोलेब्रेशन किया है। इस कोलेब्रेशन के तहत मेसी और फुटबॉल से संबंधित कई इवेंट गेम में जोड़े जाएंगे। टेंसेंट ने लियोनल मेसी एक्स पबजी मोबाइल इवेंट के कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। यह इवेंट शुरू हो चुका और इसे तीन अलग-अलग फेज में बांटा गया है।

इवेंट का कार्यक्रम इस प्रकार है...
1. एक्सक्लूसिव जर्सी: यह इवेंट 10 नवंबर से 18 दिसंबर तक चलेगा। इस फेज में जो भी खिलाड़ी मेसी थीम वाले इवेंट से जुड़ेगा उसे एक्सक्लूसिव कोलेब्रेशन वाली जर्सी मिलेगी, जिसे वह इन गेम कैरेक्टर में प्रदर्शित कर सकेगा।

2. मेसी के गोल्डन शूज: यह इवेंट 17 नवंबर से 3 जनवरी तक चलेगा। इवेंट के सेकंड फेज में गोल्डन शूज के रूप में नए टेक्टिकल आइटम को जारी किया गया है जो कि इन गेम कैरेक्टर के लिए उपकरण का काम करेगा।

3. आउटफिट्स एंड आइटम्स: यह इवेंट 23 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। यह गेम का तीसरा व फाइनल फेज होगा। इसमें गेमर्स के लिए बंपर लूट होगी। इस दौरान मेसी से संबंधित कई आइटम और आउटफिट उपलब्ध होंगे।

मेसी ने जारी किया वीडियो मैसेज
फीफा विश्व कप के खिताबी दावेदारों में शुमार अर्जेंटीनी टीम के कप्तान मेसी ने पबजी मोबाइल के गेमर्स के लिए एक वीडियो मैसेज भी जारी किया है। मेसी ने इस मैसेज में गेमर्स से उन्हें ग्लोबल चिकन कप में उनके साथ जुड़ने का आग्रह किया है। इस इवेंट में गेमर्स को मेसी से जुड़ी कई चीजें भी मिलेंगी।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग