2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्सीडेंट के कारण छूटी हॉकी, बंदूक थाम आतंकियों का किया सफाया

जुगराज सिंह भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे और टीम के पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ थे। वर्तमान में वे पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात है 

2 min read
Google source verification

image

Shakti Singh

Aug 03, 2015

jugraj singh

jugraj singh

चंडीगढ़। गुरदासपुर के दीनानगर थाने पर आतंकियों के हमले का पलटवार करने
वालों में शामिल एक पुलिसकर्मी ऎसा भी है जिसके हाथ में कभी हॉकी स्टिक हुआ करती
थी। आज वह खिलाड़ी पंजाब में कानून का पालन करने के लिए काम कर रहा है। इस खिलाड़ी
का नाम है जुगराज सिंह।




जुगराज सिंह भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे और टीम के
पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ थे। वर्तमान में वे पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात
है और अमृतसर में उनकी ड्यूटी है। दीनानगर थाने पर हमला होने के बाद अमृतसर पुलिस
को भी आतंकियों का सामना करने के लिए बुलाया गया था।



सूचना मिलने पर जुगराज
सिंह अपने अन्य साथियों के साथ आतंकियों से लड़ने के लिए आ पहुंचे। जुगराज ने बताया
कि, जैसे ही हमें घटना की जानकारी मिली हम आतंकियों को मार गिराने के लिए रवाना हो
गए। हम सुबह सवा आठ बजे पहुंचे और पॉजीशन ले ली।

जुगराज ने थाने में छुपे
बैठे आतंकियों पर अपनी बंदूक से कई राउंड गोलियां चलाई।10 घंटे तक चली इस गोलीबारी
में तीनों आतंकी मारे गए थे और इसमें पंजाब पुलिस की स्वाट टीम ने भी हिस्सा लिया
था। गौरतलब है कि इस आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई थी।



जुगराज का
12 साल पहले जालंधर के बाहरी हिस्से में एक्सीडेंट हो गया और वे गंभीर रूप से घायल
हो गए थे। इस हादसे के चलते उन्हें हॉकी से दूर होना पड़ा। उन्हें दुनिया के नंबर
एक पेनल्टी कॉर्नर विशेषण पाकिस्तान के सोहैल अब्बास के बराबर माना जाता था। खुद
अब्बास भी जुगराज से खासे प्रभावित थे।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader