23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फॉर्मूला-ई रेस: हैदराबाद के बाद अब मुंबई भी मेजबानी का इच्छुक

11 फरवरी को हैदराबाद में होगा आयोजन। पहली बार भारत में हो रहा आयोजन।
less than 1 minute read
Google source verification
फॉर्मूला-ई रेस: हैदराबाद के बाद अब मुंबई भी मेजबानी का इच्छुक

फॉर्मूला-ई रेस: हैदराबाद के बाद अब मुंबई भी मेजबानी का इच्छुक

नई दिल्ली. पहली एबीबी एफआए फॉर्मूला-ई वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस का आयोजन 11 फरवरी 2023 को हैदराबाद में होगा। लेकिन अब मुंबई भी इस रेस की मेजबानी करना चाह रहा है। हैदराबाद में होने वाली रेस को 30 दिन शेष रह गए हैं। इसे प्रमोट करने के लिए बीते गुरुवार को यहां गेटवे ऑफ इंडिया पर एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी शिरकत की।

शिंदे ने इस दौरान कहा कि वह इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे चाहते हैं कि भविष्य में यह रेस उनके राज्य में भी आयोजित हो। उन्होंने कहा, हम मुंबई में फॉर्मूला-ई टीम का स्वागत करते हैं। फॉर्मूला-ई वल्र्ड चैंपियनशिप भारत में आना हम सभी के लिए गौरव का पल है।


हुसैन सागर लेक पर होगी रेस : 11 फरवरी को यह रेस हैदराबाद की खूबसूरत हुसैन सागर लेक पर आयोजित की जाएगी। इस रेस में दुनियाभर की 11 टीमों के 22 दिग्गज रेसर भाग लेंगे। इन टीमों में मैकलॉरेन, मेसेरॉटी, पोर्शे, जगुआर, निसान और महिंद्रा रेसिंग कारें चुनौती पेश करने के लिए उतरेगी। इस रेस के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है।