
नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला एथलीट (स्प्रिंटर) हिमा दास ( Hima Das ) ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। हिमा दास ने मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की इच्छा जताई है। उन्होंने इंडियन ऑयल फाउंडेशन से मिलने वाली अपनी सैलरी का आधा हिस्सा राहत कोष में देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि हिमा दास असम राज्य से ही हैं और इन दिनों वह क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स मीट ( Kladno Memorial Athletics ) में पिछले 11 दिन के अंदर 3 गोल्ड मेडल जीतकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
हिमा ने बड़ी शख्सियतों से भी मदद मांगी
हिमा दास ने ट्वीट कर बड़ी कंपनियों और बड़ी शख्सियतों से असम बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की है। हिमा ने अपनी ट्वीट में कहा है, ''हमारे प्रदेश असम में बाढ़ से स्थिति काफी खराब है, 33 में से 30 जिले इससे प्रभावित हैं, इसलिए मैं बड़े कॉरपोरेट घरानों और लोगों से यह अपील करना चाहती हूं कि वो हमारे राज्य की इस मुश्किल स्थिति में मदद करें।’ हिमा ने अपने इस ट्वीट के साथ असम की चार फोटो भी ट्वीट की हैं, जिसमें बाढ़ की गंभीरता को साफ देखा जा सकता है।
असम में बाढ़ की वजह से हो चुकी हैं 15 मौतें
आपको बता दें कि असम में बाढ़ की वजह से हालात काफी बद्तर हो चुके हैं। राज्य में बाढ़ और लैंडस्लाइड ( भूस्खलन ) की वजह से 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी के मुताबिक 4,175 गांवों के 46,28 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एनडीआरएफ की कई टीमें जुटी हुई हैं।
हिमा दास ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद कर एक मिसाल पेश की है। वो इन दिनों में क्लांदो मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में धमाल मचा रही हैं। हिमा ने पिछले 11 दिनों के अंदर तीन गोल्ड मेडल जीत सभी को चौंका दिया है।
Updated on:
17 Jul 2019 04:06 pm
Published on:
17 Jul 2019 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allअन्य खेल
खेल
ट्रेंडिंग
