15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hockey India Awards: हॉकी इंडिया सातवें वार्षिक पुरस्कार से खिलाड़ियों को करेगा सम्मानित, श्रीजेश, सविता, हरमनप्रीत समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा अवार्ड

हॉकी इंडिया सातवें वार्षिक पुरस्कारों के लिए आठ श्रेणियों में 32 खिलाड़ियों को 12 करोड़ रुपये पुरस्कार प्रदान करेगा। आगामी 15 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में खिलाड़ियों को पुरस्कारों से नावजा जायेगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Mar 10, 2025

Hockey India Annual Awards 2025: हॉकी इंडिया वर्ष 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आठ श्रेणियों के महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों को शनिवार को सम्मानित करेगा। हॉकी इंडिया ने सोमवार यह जानकारी दी। हॉकी इंडिया सातवें वार्षिक पुरस्कारों के लिए आठ श्रेणियों में 32 खिलाड़ियों को 12 करोड़ रुपये पुरस्कार प्रदान करेगा। आगामी 15 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में खिलाड़ियों को पुरस्कारों से नावजा जायेगा।

हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 2024 के लिए नामांकित खिलाड़ी इस प्रकार है:-
हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार वर्ष 2024 के गोलकीपर के लिए बिचू देवी खारीबाम, कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, और सविता को नामांकित किया गया है।
हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार वर्ष 2023 के डिफेंडर के लिए संजय, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह और उदिता।
हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार वर्ष 2024 के मिडफील्डर के लिए जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, और सुमित।
हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले पुरस्कार वर्ष 2024 के फॉरवर्ड के लिए लालरेमसियामी, अभिषेक, सुखजीत सिंह और नवनीत कौर।
हॉकी इंडिया असुंता लकड़ा पुरस्कार वर्ष की उभरती हुई खिलाड़ी के लिए (महिला - अंडर 21) ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के और सुनेलिता टोप्पो।
हॉकी इंडिया जुगराज सिंह पुरस्कार (पुरुष - 21 वर्ष से कम) अर्शदीप सिंह, अमीर अली, शारदानंद तिवारी और अरजीत सिंह हुंदल।
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार: सविता पुनिया, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और नवनीत कौर।
सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार: अभिषेक, हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह नामित हैं।

इस दौरान ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम तथा पिछले साल एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने वाली पुरुष और महिला टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। जूनियर एशिया कप जीतने वाली पुरुष और महिला टीम को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, “हॉकी इंडिया का सातवां वार्षिक पुरस्कार 2024 भारतीय हॉकी में मौजूद असाधारण प्रतिभा का उत्सव है। यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों को पहचानने के बारे में नहीं है बल्कि 2024 में चमकने वाली भारतीय हॉकी की सामूहिक भावना का सम्मान करता है। हम एक समुदाय के रूप में उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करते हैं और खिलाड़ियों की नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए उत्साहित हैं।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)