22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय पहलवाल विनोद रियो में थामेंगे ऑस्ट्रेलिया का झंडा

इस बार रियो ओलंपिक में एक भारतीय ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रतिनिधित्व करेगा। 31 साल के विनोद कुमार दहिया पहली बार ओलंपिक में कदम रखने जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jun 12, 2016

Vinod Kumar wrestler

Vinod Kumar wrestler

नई दिल्ली। इस बार रियो ओलंपिक में एक भारतीय ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रतिनिधित्व करेगा। 31 साल के विनोद कुमार दहिया पहली बार ओलंपिक में कदम रखने जा रहे हैं। दरअसल, विनोद ने साल भर पहले ही ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल की और पिछले माह ही उन्होंने अफ्रीकी-ओशनियाई ओलंपिक क्वालिफिकेशन में रजत पदक जीतकर रियो ओलंपिक का कोटा हासिल किया है। वह ग्रीको रोमन के 66 किलो वर्ग में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। छह साल पहले विनोद कुश्ती में नई पहचान बनाने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया गए थे।

ओशनियाई चैंपियन बने
ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप बस्सी के दिशानिर्देश में यूनाइटेड कुश्ती क्लब में अपनी ट्रेनिंग शुरू की। पहले ऑस्ट्रेलिया में ही वह कई प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता प्राप्त करने के बाद उन्होंने इस देश के लिए ओशनियाई चैपिंयनशिप में गोल्ड मेडल जीता। आज वो ऑस्ट्रेलियाई कुश्ती में एक जाना माना नाम हैं।

ट्रेन हादसे का शिकार
विनोद के साथ भारत में एक गंभीर ट्रेन हादसा हो गया था। उसके बाद उनकी कुश्ती काफी पीछे छूट गई थी। हालांकि, ठीक होने के बाद भी वे पंजाब में दंगल में हिस्सा तो लेते रहे, लेकिन पहचान नहीं बना पा रहे थे। आखिरकार उन्होंने देश छोडऩे का फैसला किया।

ये भी पढ़ें

image