3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SAG: निशानेबाजी में हिना और गुरप्रीत ने भारत को दिलाए स्वर्ण

भारत की हिना सिद्धू और गुरप्रीत सिंह ने सोमवार को 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक हासिल किया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh Rajpoot

Feb 15, 2016

Heena Siddhu

Heena Siddhu

गुवाहाटी। भारत की हिना सिद्धू और गुरप्रीत सिंह ने सोमवार को 12वें दक्षिण एशियाई खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक हासिल किया। हिना ने महिला 10 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में श्वेता सिंह और यश्विनि सिंह के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। हिना को हालांकि एकल मुकाबले में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। यहां उन्हें श्वेता सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल करने से रोका।

पुरुष मुकाबलों में गुरप्रीत ने दो स्वर्ण अपने नाम किए। उन्होंने टीम स्पर्धा के साथ-साथ एकल में भी स्वर्ण हासिल किया। दक्षिण एशियाई खेलों में निशानेबाजी में भारत के पास 25 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक हैं।

श्वेता ने फाइनल में 194.4 का स्कोर कर एकल मुकाबले में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। हिना यहां 192.5 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम कर पाईं। यश्विनि ने 171.3 का स्कोर कर कांस्य पदक हासिल किया। इन्हीं तीनों खिलाडिय़ों ने टीम स्पर्धा में सर्वोच्च स्कोर 1133 कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। बांग्लादेश 1103 के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल करने में सफल रहा। श्रीलंका ने 1093 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

पुरुष श्रेणी में गुरप्रीत ने फाइनल में 28 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पाकिस्तान के गुलाम मुश्तफा बशिर को 24 के स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 20 का स्कोर करने वाले भारत के विजय कुमार को कांस्य पदक मिला।

पुरुष टीम स्पर्धा में गुरप्रीत, विजय और अक्षय सुहस ने 1702 का कुल स्कोर कर स्वर्ण पदक हासिल किया। पाकिस्तान ने 1677 के स्कोर के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया। श्रीलंका की टीम 1525 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल करने में कामयाब रही।





















ये भी पढ़ें

image
Story Loader