15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिली को हराकर भारत क्वार्टर फाइनल में

अमेरिका के हाथों अपना पिछला मैच 1-4 से गंवाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने जोरदार वापसी करते हुए महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल के पूल बी के तीसरे मैच में चिली को 1-0 से पराजित कर दिया और क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nikhil Sharma

Jul 12, 2017

indian women hockey team in rio olympics

rio olympics match of indian women hockey

जोहांसबर्ग।
मैच का एकमात्र गोल भारत की प्रीति दुबे ने 38 वें मिनट में किया। भारत की यह टूर्नामेंट में तीन मैचों में पहली जीत है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच गोल रहित ड्रॉ खेला था, जबकि दूसरे मैच में उसे अमेरिका ने 4-1 से पराजित किया था।


दोनों ही टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और दोनों ही टीमों को पेनल्टी कॉर्नर हासिल हुए, लेकिन दोनों ही टीमें मौकों को भुनाने में सफल नहीं रहीं और स्कोर गोल रहित बराबरी पर चलता रहा।


पहले दो क्वार्टर गोल रहित रहे। तीसरे क्वार्टर में भारत इस गतिरोध को तोडऩे में सफल रहा और 38वें मिनट में प्रीति दुबे ने शानदार प्रहार कर गेंद को गोल के लिए भेज दिया।


भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल की। चौथे क्वार्टर में भारत की रेणुका यादव को पीला कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया और भारतीय टीम 10 खिलाडिय़ों के साथ ही खेली।


चिली इसका फायदा नहीं उठा सका और उसका खाता नहीं खुला। भारत ने यह मैच 1-0 से जीता। भारत को अब 16 जुलाई को क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ खेलना है।

ये भी पढ़ें

image