1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WWE में उतरने वाली पहली भारतीय महिला बनी द ग्रेट खली की खास कविता देवी

भारत की कविता देवी डब्ल्यूडब्ल्यूई में रिंग पर उतरने वाली पहली भारतीय महिला होगी।

2 min read
Google source verification
kavita devi

नई दिल्ली। पेशेवर कुश्ती के चर्चित टूर्नामेंट डब्ल्यूडब्ल्यूई में पुरुषों का मुकाबला जितना लोकप्रिय है, लगभग उतना ही महिलाओं की फाइट भी फेमस है। लोगों की एक बड़ी संख्या है, जो महिलाओं को रिंग पर एक-दूसरे से फाइट करते देखना पसंद करती है। भारत में भी इसके दर्शकों की संख्या बहुत ज्यादा है। इन दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। अब उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई में देशी टच भी देखने को मिलेगा। दरअसल ऐसा पहली बार होगा, जब कोई भारतीय महिला डब्ल्यूडब्ल्यूई में रिंग पर उतरेगी।

कविता देवी बनी पहली भारतीय महिला
डब्ल्यूडब्ल्यूई में उतरने वाली पहली भारतीय महिला कविता देवी बनी है। कविता ने डब्ल्यूडब्ल्यूई संचालन समिति से इसके लिए करार किया है। कविता के करार की पुष्टि डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जिंदर महाल ने की। बता दें कि महाल अभी दिल्ली में ही है। जहां उन्होंने कविता के करार का ऐलान किया।

साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड विनर है कविता
कविता देवी भारत की ओर प्रतिष्ठित पावर लिफ्टर हैं। वो साउथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है। कविता ने साउथ एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था। अब कविता डब्ल्यूडब्ल्यूई में उतर कर अपना जोर दिखाएंगी।

द ग्रेट खली से है खास रिश्ता
भारत की ओर से पेशेवर कुश्ती में बड़ा नाम कमाने वाले द ग्रेट खली से कविता का खास रिश्ता है। कविता द ग्रेट खली की शिष्या है। कविता ने खली के देखरेख में भी कुश्ती के दांव-पेंचों को सिखा है। खली भारत के सबसे प्रतिष्ठित कुश्ती खिलाड़ियों में से एक है।

वीडियो से हुई थी फेमस
कविता के फाइट की एक वीडियो हाल ही में सोशल साइट पर काफी वायरल हुई थी। यू ट्यूब पर इस वीडियो को लाखों ने देखा। वीडियो में कविता अपने विरोधी खिलाड़ी को जमकर धोती नजर आई थी। वीडियो के वायरल होने के बाद कविता को भारत में काफी लोकप्रियता मिली थी।

Story Loader