4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MIAMI OPEN: पहले ही दौर में हार कर बाहर हुई सेरेना विलियिमस, शापोवालोव दूसरे दौर में पहुंची

मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में सेरेना विलियिमस को जापान की नाओमी ओसाका के हाथों हार कर बहार होना पड़ा।

2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Mar 23, 2018

SERENA WILLIAMS

नई दिल्ली। मियामी में जारी प्रतिष्ठित मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में सेरेना विलियिमस को हार कर बाहर होना पड़ा। अन्य मुकाबलों में निकल्स किकर को भी निराशा हाथ लगी। जबकि कनाडा की उभरती हुई महिला टेनिस स्टार डेनिस शापोवालोव ने जीत के साथ दूसरे दौर में कदम रखा। निकोल्स को अमरीकी टेनिस खिलाड़ी फ्रांसेस टियाफोए ने मात दी। वर्ल्ड नम्बर-87 निकोल्स किकर को फ्रांसेस के हाथों मिली हार के साथ ही मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। वर्ल्ड नंबर-63 फ्रांसेस ने अर्जेटीना के निकोल्स को 6-4, 7-6(4) से मात दी।

सेरेना को मिली मात -
मां बनने के बाद कोर्ट पर वापसी करने वाली सेरेना विलियमस पुराने रंग में नहीं दिखी। सेरेना को जापान की नाओमी ओसाका ने सीधे सेटों में मात दी। ओसाका ने सेरेना को 6-2,6-2 के अंतर से हराया।


कुछ ऐसा रहा निकोल्स और फ्रांसेस का मुकाबला -
फ्रांसेस ने अपने मजबूत सर्व के दम पर पहला सेट आसानी से जीत लिया। दूसरे सेट में निकोल्स ने टियाफोए के सेट दो बार ब्रेक किए और 4-1 की बढ़त भी ली, लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी ने अच्छी वापसी करते हुए 5-5 से बराबरी कर ली। यहां निकोल्स ने सेट जीतने का अवसर गंवा दिया और अपनी लय खो बैठे। टियाफोए ने इस सेट को 7-4 से अपने नाम कर मैच जीता और दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। टियाफोए का सामना अब अगले दौर में ब्रिटेन के खिलाड़ी केल एडमंड से होगा।

शापोवालोव की शानदार जीत -
कनाडा की उभरती स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। शापोवालोव ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में सर्बिया की टेनिस खिलाड़ी विक्टर ट्रोइकी को मात दी। शापोवालोव ने ट्रोइकी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-3, 6-7 (4-7), 7-6 (8-6) से मात दी। वर्ल्ड नम्बर-46 शापोवालोव का सामना अब अगले दौर में बोसनिया की वर्ल्ड नम्बर-30 दामिर झुमहुर से होगा।

Story Loader