3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्वकालिक महानतम बॉक्सर माइक टायसन हर महीने पीते हैं 28 लाख रुपए का गांजा

Mike tyson जितने महान बॉक्सर हैं, वह उतने ही विवादित भी रहे हैं। रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वी का कान काट चुके हैं और बलात्कार के आरोप में जेल भी जा चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Mike tyson

कैलिफोर्निया : पूर्व विश्व चैम्पियन मुक्केबाज माइक टायसन को मोहम्मद अली के बाद विश्व का सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज माना जाता है, लेकिन व्यवहार में वह मोहम्मद अली के एकदम उलट रहे हैं। मुक्केबाजी रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वी इवेंडर होलीफील्ड का कान काट चुके हैं। उनका पूरा करियर विवादों से भरा रहा है। उन्हें इसी कारण 'द बैडेस्ट मैन ऑन द प्लैनेट' भी कहा जाता है।

बिजनेस में उतर आए हैं टायसन

कई तरह के आरोपों और यहां तक की जेल की यात्रा कर चुके माइक टायसन इन दोनों कैलिफोर्निया में बिजनेस कर रहे हैं। यहां गांजा गांजा पीने को कानूनी मान्यता मिली हुई है। 53 साल के टायसन ने पोडकास्ट पर बात करते हुए इबेन ब्रिटोन को बताया कि वह हर महीने तकरीबन 40,000 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से तकरीबन 28 लाख रुपए का गांजा पी जाते हैं।

हर महीने 10 टन गांजा पीते हैं

माइक टायसन ने इबेन ब्रिटोन को बताया कि हर महीने तकरीबन वह 10 टन गांजा पी जाते हैं। वह भी बिना रुके। यानी वह चौबीसों घंटा नशे में रहते हैं। बता दें कि माइक टायसन और विवादों का नाता बहुत पुराना है और वह बलात्कार के आरोप में जेल की सजा भी काट चुके हैं।

Story Loader