1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Neeraj Chopra, Diamond League 2025: वेबर और एंडरसन को पछाड़ फिर टॉप पर पहुंचे नीरज चोपड़ा, इतने मीटर का थ्रो फेंक जीती पेरिस डायमंड लीग

नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 88.16 मीटर का थ्रो किया, जिसके चलते वो सबसे आगे निकल गए और अंत तक लीड कायम रखी। वहीं जूलियन वेबर ने भी अपनी पहली कोशिश में शानदार 87.88 मीटर भाला फेंका, लेकिन वे दूसरे स्थान पर रहे।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 21, 2025

नीरज ने पेरिस डायमंड लीग जीती (photo - IANS)

Neeraj Chopra, Paris Diamond League 2025: दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट और स्टार भारतीय जैवल‍िन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए डायमंड लीग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। नीरज ने पेरिस डायमंड लीग में जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए दो वर्षों बाद पहले स्थान पर वापसी की है। हालांकि फ़ाइनल में वे 90 मीटर का आंकड़ा पार नहीं कर पाये।

नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 88.16 मीटर का थ्रो किया, जिसके चलते वो सबसे आगे निकल गए और अंत तक लीड कायम रखी। नीरज ने दूसरे प्रयास में 85.10 मीटर की दूरी तय की, वहीं तीसरा, चौथा और पांचवां अटेंप फाउल रहा। जबकि छठे प्रयास में उन्होंने 82.89 मीटर का थ्रो किया। वहीं जूलियन वेबर ने भी अपनी पहली कोशिश में शानदार 87.88 मीटर भाला फेंका, लेकिन वे दूसरे स्थान पर रहे। ब्राज़ील के लुइज़ मौरिसियो दा सिल्वा तीसरे स्थान पर रहे, जिनकी सर्वश्रेष्ठ कोशिश तीसरे राउंड में 86.62 मीटर रही।

पेरिस डायमंड लीग 2025 के फ़ाइनल में नीरज चोपड़ा के थ्रो –
पहले प्रयास – 88.16 मीटर (बेस्ट थ्रो)
दूसरा प्रयास – 85.10 मीटर
तीसरा प्रयास – फाउल
चौथा प्रयास – फाउल
पांचवें प्रयास – फाउल
छठा प्रयास – 82.89 मीटर

नीरज का पर्सनल बेस्ट 90.23 मीटर है। यह उन्होंने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में फेंका था। हालांकि बावजूद इसके उन्हें दूसरे स्थान पर रहना पड़ा था। वेबर ने तब अपना आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया था। 31 वर्षीय वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी चोपड़ा को हराया था। वेबर ने 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था। पीटर्स दोनों में तीसरे स्थान पर रहे थे।

पेरिस डायमंड लीग 2025 का रिजल्ट
नीरज चोपड़ा (भारत)- 88.16 मीटर
जूलियन वेबर (जर्मनी)- 87.88 मीटर
लुईज मौरिशियो डा सिल्वा (ब्राजील)- 86.62 मीटर
केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)- 81.66 मीटर
एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 80.29 मीटर
जूलियस येगो (केन्या)- 80.26 मीटर
एड्रियन मर्डारे (मोलडोवा)- 76.66 मीटर
रेमी रूजेटे (फ्रांस)- 70.37 मीटर

नीरज का पर्सनल बेस्ट 90.23 मीटर है। यह उन्होंने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में फेंका था। हालांकि बावजूद इसके उन्हें दूसरे स्थान पर रहना पड़ा था। वेबर ने तब अपना आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया था। 31 वर्षीय वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी चोपड़ा को हराया था। वेबर ने 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था। पीटर्स दोनों में तीसरे स्थान पर रहे थे।

चोपड़ा अब ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे

चोपड़ा और वेबर के अलावा ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स भी 2022 में 90 मीटर का मार्क पार कर चुके हैं। हालांकि इस बार वे पांचवे नंबर पर रहे और 80.29 मीटर का थ्रो की फेंक पाये। पेरिस डायमंड लीग के बाद चोपड़ा 24 जून से चेक रिपब्लिक के ओस्ट्रावा में गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे। इसके बाद पांच जुलाई को बेंगलुरू में नीरज चोपड़ा क्लासिक खेलेंगे।

डायमंड लीग में ऐसे दिये जाते हैं अंक

गौरतलब है कि डायमंड लीग के हर चरण में एथलीटों को उनके स्थान के अनुसार पॉइंट्स दिए जाते हैं। प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 8 अंक, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 7, तीसरे को 6 और चौथे स्थान पर आने वाले एथलीट को 5 अंक मिलते हैं।

ज्यूरिख में होगा डायमंड लीग का फ़ाइनल

इसी फॉर्मेट के तहत पेरिस डायमंड लीग 2025 में भारत के नीरज चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल किया और उन्हें पूर्ण 8 अंक प्राप्त हुए। वहीं दूसरे नंबर पर रहे जर्मनी के जूलियन वेबर को 7 अंक मिले। डायमंड लीग 2025 का ग्रैंड फिनाले 27 और 28 सितंबर को स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिख शहर में आयोजित होगा। इस प्रतिष्ठित समापन मुकाबले में विजेता को डायमंड ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

Story Loader