13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paris Olympics 2024: प्री क्वार्टर फाइनल में हारीं निकहत जरीन, 50 किग्रा कैटेगरी में टॉप सीड बॉक्सर वू यू ने 5-0 से हराया

निखत को इस ओलंपिक में सबसे खतरनाक ड्रा मिला था। उन्हें महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग में राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में चीन की वू यू ने 5-0 से हरा दिया। निकहत कोई भी बाउट जीतने में कामयाब नहीं हो पाईं।

less than 1 minute read
Google source verification

Paris Olympics 2024: भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निकहत जरीन का पेरिस ओलंपिक में सफर समाप्त हो गया है। 50 किग्रा कैटेगरी के प्री क्वार्टर फाइनल में निकहत का मुक़ाबला चीन की टॉप सीड बॉक्सर वू यू से था। जहां उन्हें 5-0 से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ निकहत पेरिस ओलंपिक से बाहर होने वाली पहली भारतीय बॉक्सर बन गई हैं।

निखत को इस ओलंपिक में सबसे खतरनाक ड्रा मिला था। पहले राउंड में निकहत को निराशा हाथ लगी। चीनी खिलाड़ी ने पहले राउंड को 4-1 से अपने नाम किया। दूसरे राउंड में भी फैसला चीन की वू यू के पक्ष में 3-2 से गया। पहले दो राउंड में जीत हासिल करने के बाद तीसरे में भी उन्होंने बड़ी जीत के साथ निकहत के मेडल की उम्मीदों को खत्म कर दिया।