4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंकज आडवाणी ने विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

आडवाणी ने मैच के बाद ट्वीट किया कि शानदार सफर यहीं खत्म हो गया। बैंकॉक में वर्ल्ड 6 रेड स्नूकर का जमकर लुत्फ उठाया। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vikas Gupta

Sep 11, 2016

Pankaj Advani

Pankaj Advani

बैंकॉक। भारतीय स्टार स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी शुक्रवार को 6 रेड स्नूकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में चीन के डिंग जुन्हुई के हाथों हार गए। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

जुन्हुई ने 31 वर्षीय आडवाणी को 7-4 से हराया। आडवाणी ने शुरुआत अच्छी की और पहला गेम अपने नाम करने में सफल रहे, लेकिन इसके बाद जुन्हुई ने जबरदस्त वापसी की और अगले चार गेम जीतकर मैच में अपनी पकड़ बना ली। जुन्हुई ने आडवाणी को 0-37, 68-0 (64), 73-0 (73), 49-26, 49-15, 7-57, 0-63, 67-0 (67), 67-0 (67) 20-34, 69-9 से हराया।

आडवाणी ने मैच के बाद ट्वीट किया कि शानदार सफर यहीं खत्म हो गया। बैंकॉक में वर्ल्ड 6 रेड स्नूकर का जमकर लुत्फ उठाया। यह पदक जीतने की खुशी तो है, पर दुख भी है कि टूर्नामेंट में और आगे तक नहीं जा सका। आडवाणी ने अगले ट्वीट में लिखा- डिंग ने आज (शुक्रवार) शानदार खेला। डिंग और बिंघम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं।

आडवाणी ने कहा कि स्पर्धा के इस स्तर पर भारत के लिए चैंपियनशिप में पहला पदक जीतने का मतलब है कि आपने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में मैं एक बाहरी व्यक्ति हूं और इतनी यादा दूर तक पहुंचने पर खुद को काफी पुरस्कृत महसूस कर रहा हूं। डिंग एक असाधारण खिलाड़ी हैं। मैंने ग्रुप स्टेज में उनसे बेहतर किया था, लेकिन आज वह बेहतर खिलाड़ी नजर आए। मैं फाइनल मुकाबले के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

ये भी पढ़ें

image