2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Para Asian Games: एकता भयान ने भारत को दिलाया चौथा स्वर्ण पदक, दो कांस्य भी मिले

पैरा एशियन गेम्स 2018 के तीसरे दिन भारत को चौथा स्वर्ण पदक महिलाओं की थ्रो स्पर्धा में एकता भयान ने दिलाया।

less than 1 minute read
Google source verification
para

Para Asian Games: एकता भयान ने भारत को दिलाया चौथा स्वर्ण पदक, दो कांस्य भी मिले

नई दिल्ली। जकार्ता में जारी तीसरे पैरा एशियन गेम्स 2018 के तीसरे दिन भारत के खाते में एक और स्वर्ण पदक जुड़ चुका हैं। मंगलवार को भारत को ये स्वर्णिम कामयाबी एकता भयान ने थ्रो स्पर्धा में दिलाई। एकता भयान महिलाओं के क्लब थ्रो स्पर्धा (एफ 32/51) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पर रही। भयान का सर्वश्रेष्ठ थ्रो चौथे प्रयास में सामने आया। चौथे प्रयास में भयान ने 16.02 मीटर का थ्रो किया। इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अलकाबी ठेकरा रही, ठेकरा ने 15.75 मीटर का थ्रो किया।

गोला फेंक और Chakka फेंक में कांस्य-
इस स्वर्ण पदक के साथ-साथ मंगलवार को पुरुषों की गोला फेंक और Chakka फेंक स्पर्धा में दो कांस्य पदक हासिल हुए हैं। मोनू घनगास ने गोला फेंक स्पर्धा में और सुंदर सिंह गुर्जर ने Chakka फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। गोला फेंक स्पर्धा के फाइनल में मोनू ने चौथे प्रयास में बेहतरीन प्रदर्शन कर 11.38 मीटर की दूरी तय की और तीसरा स्थान हासिल किया।

ईरान के माहदी ओलाद ने जीता स्वर्ण-
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ईरान के माहदी ओलाद ने हासिल किया। उन्होंने दूसरे प्रयास में 14.00 मीटर की दूरी तय कर सोना जीता। उनके हमवतन नूरमोहम्मद अरेखी ने भी दूसरे प्रयास में 12.64 मीटर की दूरी तय की और रजत पदक जीता। Chakka फेंक स्पर्धा में सुंदर ने दूसरे प्रयास में 47.10 मीटर की दूरी तय करते हुए फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। चीन के दो एथलीटों होउ झानबियाओ और एनलोंग वेई ने इस स्पर्धा के स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा जमाया।

Story Loader